एक्सप्लोरर

Gujarat Election: हिमाचल जैसी नाराजगी गुजरात में भी! 6 बार के विधायक ने BJP से दिया इस्तीफा, 4 की राहें जुदा

Gujarat Election: नर्मदा के पड़ोसी जिले वडोदरा में 1 मौजूदा और 2 पूर्व विधायक नाराज चल रहे हैं. वडोदरा की पादरा सीट से पूर्व बीजेपी विधायक दिनेश पटेल ने भी कहा है कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

Gujarat Election 2022: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जो बगावत झेल रही थी अब ठीक वैसी ही बगावत गुजरात में भी देखने को मिल रही है. विधानसभा का टिकट ना मिलने से नाराज एक मौजूदा और 4 पूर्व विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उतरने की धमकी दी है. इसमें वाघोडिया के 6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव भी शामिल हैं, जिन्होंने टिकट ना मिलने के कारण नाराज होकर बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी ने वाघोडिया सीट से अश्विन पटेल को टिकट दिया है. 

विधायक मधु श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि उनके समर्थक चाहते हैं कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें. इस बीच बीजेपी के पूर्व विधायक हर्षद वसावा ने आरक्षित सीट नंदोड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. वहीं बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं ने कहा कि वे अपने समर्थकों से राय लेकर अपना अगला कदम उठाएंगे. 

अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष नाराज

बीजेपी के 6 बार के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव का अपने और आसपास के क्षेत्र में अच्छा प्रभाव माना जाता है. पूर्व विधायक हर्षद वसावा बीजेपी की गुजरात इकाई के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं. हर्षद 2002 और 2012 में पार्टी के विधायक रह चुके हैं. वो 2017 में चुनाव हार गए थे. इस सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है. नर्मदा जिले की नंदोड विधानसभा सीट से बीजेपी ने दर्शन देशमुख को टिकट दिया है, इससे नाराज हर्षद वसावा ने बीजेपी से इस्तीफा देकर नंदोड से अपनी निर्दलीय नामांकन भरा.   

1 मौजूदा और 2 पूर्व विधायक नाराज

वहीं, नर्मदा के पड़ोसी जिले वडोदरा में 1 मौजूदा और 2 पूर्व विधायक नाराज चल रहे हैं. वडोदरा की पादरा सीट से पूर्व बीजेपी विधायक दिनेश पटेल ने भी कहा है कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. यहां से बीजेपी से चैतन्य सिंह जाला को टिकट मिला है. ऐसे ही पूर्व विधायक सतीश पटेल मौजूदा विधायक अक्षय पटेल को करजन से टिकट देने से नाराज हैं. लेकिन डैमेज कंट्रोल करने के लिए बीजेपी ने राज्य इकाई के महासचिव भार्गव भट्ट और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी को जिम्मा सौंपा है. उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वडोदरा की सभी सीटें जीतने का दावा किया.  

जूनागढ़ से पूर्व विधायक अरविंज लडानी ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होंगे. बता दें कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में बीजेपी से टिकट ना मिलने के कारण कई विधायक और पूर्व विधायक नाराज हो गए थे.   

ये भी पढ़ें- Religion Conversion Case: दबाव या लालच से धर्म परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- इससे देश की सुरक्षा को खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget