एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कांग्रेस नेता परेश धनानी के लिए चौथी बार अमरेली जीतना क्यों है मुश्किल, ये है वजह

Gujarat Election 2022: परेश धनानी को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अमरेली से 'आप' के लड़ने से कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगने की उम्मीद है.

Gujarat Election 2022: गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को मतदान होंगे और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. जबकि चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. अमरेली विधानसभा सीट से कांग्रेस से परेश धनानी तीसरी बार विधायक हैं. लेकिन इस बार परेश धनानी का अमरेली से चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है. खासकर जब पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन फीका पड़ गया हो.  

परेश धनानी को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अमरेली से 'आप' के लड़ने से कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगने की उम्मीद है. परेश धनानी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं, वह राज्य विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता रह चुके हैं. 

धनानी के सामने पाटीदार नेता
भारतीय जनता पार्टी ने अमरेली से अपने जिला अध्यक्ष कौशिक वेकारिया को मैदान में उतार दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने यहां से रवि धनानी को टिकट दिया है. दरअसल, अमरेली से तीनों उम्मीदवार पाटीदार समुदाय से आते हैं. इस विधानसभा में आधे से ज्यादा पाटीदार मतदाता हैं.

जबकि, अमरेली विधानसभा में एंट्री करते ही, यहां की हर प्रमुख सड़क पर परेश धनानी के बड़े-बड़े होर्डिंग्स दिखाई देते हैं, होर्डिंग्स में निर्वाचन क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कामों का विज्ञापन दिखाया गया है. वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि अगर 2017 में कांग्रेस को बहुमत मिलता तो वह मुख्यमंत्री बनते.

अमरेली ने हमेशा गुजरात को रास्ता दिखाया है...
बता दें कि कांग्रेस 2017 में बीजेपी के सामने सम्मानजनक चुनाव लड़ते हुए बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंची थी. लेकिन सरकार नहीं बन सकी. धनानी ने एक बयान में कहा, "यह चुनाव घमंडी शासकों और गुजरात के लोगों के बीच की लड़ाई है. अमरेली ने हमेशा गुजरात को रास्ता दिखाया है और इस बार भी वे मुझे चुनेंगे और बीजेपी के 27 साल के कुशासन के बाद बदलाव करेंगे." कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में 27 साल के बाद सत्ता में वापसी करने की हरसंभव कोशिश कर रही है.

परेश धनानी को अपने शहर में दोपहिया वाहन से घूमने के लिए जाना जाता है. यहां तक कि उन्हें शहर में सड़क के किनारे की दुकानों पर चाय बनाते और पीते हुए भी देखा जाता है. परेश धनानी गुजरात राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं. धनानी अमरेली सीट से 2002, 2012 और 2017 में जीत हासिल कर चुके हैं और अब वो यहां से चौथी बार जीत की तैयारी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: गुजरात में 26 और 28 नवंबर को हुंकार भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यहां करेंगे चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget