एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में एक वोटर के लिए बना था पोलिंग बूथ, बीहड़ों में पहुंचा चुनाव आयोग

Gujarat Election 2022: चुनाव आयोग ने ऐसे प्रयास किए हैं कि कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए. चुनाव आयोग जानकारी दी कि वह वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग वोटरों की सुविधा के लिए उन तक पहुंच रहा है.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग ने सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहल की है. यहां पहले चरण की वोटिंग में गिर के घने जंगलों में सिर्फ एक वोटर महंत हरिदासजी उदासिन के लिए भी एक मतदान केंद्र स्थापित किया है.

25,434 पोलिंग स्टेशन
बता दें कि गुजरात चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो. इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं. दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछले बार के गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 77 सीटों पर सिमट कर रही गई थी. 

कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए
चुनाव आयोग ने ऐसे प्रयास किए हैं कि कोई भी मतदाता वोटिंग से छूटने ना पाए. चुनाव आयोग ने ट्वीट करके बताया है कि वह राज्य में वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए उन तक पहुंच रहा है. साथ ही आयोग उन क्षेत्रों तक पहुंच रहा हे जहां पहुंच मुश्किल है.

द्वीप पर बनाया केंद्र
आयोग ने अमरेली जिले के शियालबेट गांव में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यह ऐसा क्षेत्र है जो अरब सागर से घिरा हुआ है और यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा 104 वर्षीय रामजी भाई ने डाक मतपत्र का विकल्प चुनने के बजाय मतदान केंद्र पर मतदान किया.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 89 सीटों के लिए मतदान किए जा रहे हैं. वहीं राज्य की बाकी की बची सीटों पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी. दूसरा फेज सोमवार 5 दिसंबर को होगा, जिसमें 93 सीटों पर वोटिंग होगी. बता दें कि गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी, कांग्रेस और आप की प्रतिष्ठा दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget