एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 1,112 नामांकन फॉर्म वैध पाए गए

Gujarat Election 2022: पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा जिसमें 89 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे. विधानसभा की सभी 182 सीट के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 1,112 नामांकन फॉर्म वैध पाए गए हैं. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उनके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, 'दूसरे चरण के लिए कुल 1,515 फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें से 1,112 वैध पाए गए हैं.'

पहले चरण में 89 सीटें

पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा जिसमें 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 99 सीटें जीती थीं और कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं. हालांकि, विपक्षी दल को पिछले पांच वर्षों में 20 से अधिक विधायकों के इस्तीफे के साथ दलबदल का सामना करना पड़ा और इसके कई नेता बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव जीत गए.

पार्टियों ने कमर कसी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है. सभी पार्टियां अपनी सियासी चालों से एक दूसरे को पटखनी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, गुजरात चुनाव और दिलचस्प होता जा रहा है. यहां की 182 विधानसभा सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. 

वहीं, गुजरात चुनाव में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार और प्रबंधन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है. कांग्रेस भी 27 साल के बाद सत्ता में वापसी करने की हरसंभव कोशिश कर रही है, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुजरात के लगातार दौरे कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर है कांग्रेस का कब्जा, क्या BJP 'कारपेट बॉम्बिंग' के बाद भेद पाएगी कांग्रेस का किला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget