एक्सप्लोरर

ग्राउंड रिपोर्ट: पंजाब में अबकी बार किसकी सरकार?

चंडीगढ़: चुनाव नतीजे आने में अब करीब 48 घंटे का वक्त रह गया है.  सभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले हैं. पहली बार केजरीवाल की पार्टी के मैदान में होने से पंजाब में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है.  पंजाब के चुनाव नतीजे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को यूपी में तो जीत का पक्का भरोसा है, लेकिन पंजाब को लेकर वो थोड़ा संभलकर बोल रहे हैं.

शाह का कहना है कि पंजाब में इस बार मध्य त्रिकोणीय मुकाबला

अमित शाह का कहना है कि पंजाब में इस बार मध्य त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी अध्यक्ष का बयान इशारा कर रहा है कि पंजाब में इस बार गठबंधन की सरकार पर खतरे के बादल मंडरा हैं. चुनावी विश्लेषक भी मान रहें हैं कि इस बार मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच ही है.

देखें वीडियो :

मालवा इलाके में कांग्रेस और आप के बीच सीधी टक्कर-जगरूप सिंह

अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जगरूप सिंह के मुताबिक पंजाब के मालवा इलाके में कांग्रेस और आप के बीच सीधी टक्कर हुई है. मालवा क्षेत्र में लुधियाना और पटियाला जैसे शहर हैं और यहां पर विधानसभा की कुल 69 सीट है. पिछले चुनाव में मालवा क्षेत्र में अकाली दल ने 34 सीट जीती थी, जबकि कांग्रेस के हिस्से में 31 सीटें आयी थीं, लेकिन इस चुनाव में मालवा इलाके में आप का खासा असर दिख रहा है.

दोआब इलाके में कड़ी टक्कर- हरजेशवरपाल सिंह

मालवा के चुनावी विशेषज्ञ हरजेशवरपाल सिंह का कहना है, पंजाब के दोआब इलाके में विधानसभा की कुल 23 सीट है. पिछले चुनाव में यहां पर अकाली दल ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी के हिस्से में पांच सीट आयी थी. कांग्रेस को 2012 में दोआब की केवल छह सीटों पर जीत मिली थी लेकिन चुनावी विश्लेषकों के मुताबिक इस बार तस्वीर बदली हुई है.

माझा में भी आप और कांग्रेस के बीच टक्कर- देशराज काली

चुनावी विश्लेषक देशराज काली के मुताबिक, पंजाब के तीसरे इलाके माझा में विधानसभा की कुल 25 सीट है. पिछले चुनाव में यहां अकाली दल को 11 और बीजेपी को पांच सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस के हिस्से में केवल छह सीटें आयी थीं. दावा किया जा रहा है कि पंजाब के दूसरे हिस्सों की तरह माझा में भी टक्कर आप और कांग्रेस के बीच ही है लेकिन इन दोनों में नंबर वन कौन बनेगा, ये कहना अभी मुश्किल है.

बता दें कि पंजाब में अभी बीजेपी-अकाली गठबंधन की सरकार है. पिछले दो बार से अकाली-बीजेपी की पंजाब में सरकार है. इस बार आम आदमी पार्टी के आने से पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है. अकाली-बीजेपी की कांग्रेस और  केजरीवाल से टक्कर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget