एक्सप्लोरर

Goa Election Result 2022: गोवा में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का कैसा रहा हाल?

गोवा में विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाली तृणमूल कांग्रेस तटीय राज्य में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी किसी भी सीट पर आगे नहीं बढ़ सकी है.

गोवा विधानसभा (Goa Assembly Election) समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम को लेकर मतगणना अब खत्म होने वाली है. अभी भी गोवा की कुछ सीटों पर कुछ राउंड की काउंटिंग जारी है. उनके परिणाम आने शेष हैं. पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल में बीजेपी का विजयरथ रोकने वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पहली बार गोवा में अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि वह गोवा के चुनाव में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है. 

गोवा में पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आज़माने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तटीय राज्य में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत टीएमसी गोवा में किसी भी सीट पर आगे नहीं बढ़ रही है, जहां गुरुवार को मतगणना चल रही है.

गोवा में बीजेपी 14 सीटों पर हासिल कर चुकी है विजय

आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा 4 बजे जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार गोवा में  बीजेपी 14 सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है और 6 सीट पर लीड कर रही है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 6 सीटों पर जीत चुकी है और 5 पर लीड कर रही है. अन्य सीटों पर फिलहाल काउंटिंग जारी है.

टीएमसी के अहम प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं जिनमें टीएमसी के गोवा प्रमुख किरण कोंडलकर, उनकी पत्नी कविता कंडोलकर, राकांपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए चर्चिल आलेमाओ और उनकी बेटी वलंका शामिल हैं.

टीएमसी ने गोवा में स्वीकार की अपनी हार

टीएमसी गोवा इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “ हम इस जनादेश को पूरी विन्रमता से स्वीकार करते हैं. हम हर गोवा वासी का विश्वास और प्यार जीतने के लिए कड़ी मेहनत से काम करने के लिए प्रतिबद्ध करते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इसमें कितना समय लगेगा, हम लोग यहां हैं और हम गोवा के लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे.”

आयोग की वेबसाइट पर शाम पौने चार बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी को 5.21 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी (एमजीपी) को 7.65 फीसदी मत हासिल हुए हैं. गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. टीएमसी ने एमजीपी के साथ गठबंधन करके 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

Election Result 2022: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बड़ा बयान, मतगणना के बीच सरकार बनाने का किया दावा

UP Election Result 2022 Live: यूपी में बीजेपी ने रचा इतिहास, रुझानों में 270 सीटों से ज्यादा पर आगे, 5 बजे सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget