एक्सप्लोरर

Election Result 2022: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बड़ा बयान, मतगणना के बीच सरकार बनाने का किया दावा

सावंत ने अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए प्रचार किया है. मैं कम अंतर से जीता हूं लेकिन हम (बीजेपी) बहुमत से जीते हैं. यह एक बड़ी बात है.

गोवा विधानसभा समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम को लेकर मतगणना अब खत्म होने वाली है. अभी भी वहां पर कुछ राउंड की काउंटिंग जारी है. ऐसे में रुझानों के आधार पर बीजेपी वहां पर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है. ऐसे में मीडिया से बात करते हुये गोवा के मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक दल के नेता डॉ प्रमोद सावंत ने मीडिया को एक बयान जारी किया है. 

इस बयान में प्रमोद सावंत ने कहा कि आज देश में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आये हैं. विशेषत: गोवा में आया चुनाव परिणाम मेरे लिये बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैं राज्यवार प्रचार कर रहा था लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र तक नहीं पहुंच सका.

कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद

सावंत ने अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए प्रचार किया है. मैं कम अंतर से जीता हूं लेकिन हम (बीजेपी) बहुमत से जीते हैं. यह एक बड़ी बात है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी रूझानों के मुताबिक 20 सीटों पर चुनाव जीत रही है. वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने बीजेपी को समर्थन देने की पुष्टि की है.

आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा 4 बजे जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार गोवा में  बीजेपी 14 सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है और 6 सीट पर लीड कर रही है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 6 सीटों पर जीत चुकी है और 5 पर लीड कर रही है. अन्य सीटों पर फिलहाल काउंटिंग जारी है.

मतगणना के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना

इस बीच दिन की शुरुआत में प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर हमला बोला था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि चुनाव परिणाम अभी आए नहीं हैं लेकिन पता नहीं कांग्रेस इतनी चिंतित क्यों है. क्या उन्हें अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है? प्रमोद सावंत ने आरोप लगाया कि वो अपने उम्मीदवारों को अलग-थलग और दबाव में रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना यह जाने की कौन जीत रहा है कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है. सावंत ने अपनी जीत का दावा किया है. 

2017 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी बीजेपी

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता हासिल कर ली थी. इस चुनाव में उस वक्त आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य पार्टियों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी. 

UP Election Result 2022 Live: यूपी में बीजेपी ने रचा इतिहास, रुझानों में 270 सीटों से ज्यादा पर आगे, 5 बजे सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंजाब में AAP की जीत पर बीजेपी नेता ने अपनी पार्टी को दी नसीहत, कहा- कार्यशैली सीखने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget