एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: गोवा के सीएम ने कहा - कुछ भी दिखा सकते हैं एग्जिट पोल, कांग्रेस की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर दिया जवाब

Pramod Sawant on Exit Poll: इससे पहले प्रमोद सावंत ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया.

गोवा में चुनाव नतीजों से पहले एग्जिट पोल्स ने एक तस्वीर दिखाने की कोशिश की है. जिसमें कांग्रेस और बीजेपी की कड़ी टक्कर दिखाई जा रही है. यहां तक कि कुछ एग्जिट पोल में बताया जा रहा है कि बीजेपी सत्ता से जा सकती है. अब इन एग्जिट पोल्स को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जवाब दिया है. 

कांग्रेस पर सावंत का हमला
सीएम प्रमोद सावंत ने एग्जिट पोल्स को झूठा बताया है और कहा है कि, एग्जिट पोल कुछ भी दिखा सकते हैं. हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा एक बार फिर से बहुमत के साथ गोवा में अपनी सरकार बना रही है. उन्होंने कहा कि 10 मार्च को बीजेपी के पक्ष में नतीजे आएंगे. क्योंकि कांग्रेस के साथ इस बार बीजेपी की सीधी टक्कर है, ऐसे में प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस के मन में हमेशा डर रहता है और इस बार उन्होंने जिस तरह के उम्मीदवार चुने हैं, उन्हें लगता है कि कहीं वो भाग ना जाएं इसलिए उन्होंने रिसॉर्ट की राजनीति शुरू कर दी है. बता दें कि इससे पहले गोवा कांग्रेस की तरफ से बताया गया था कि उन्होंने अपने उम्मीदवारों को रिसॉर्ट भेज दिया है. 

बता दें कि इससे पहले प्रमोद सावंत ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया. जिसमें सावंत ने बताया कि, पीएम मोदी को गोवा में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन की जानकारी दी. जो हमें लोगों के आशीर्वाद से दोबारा गोवा में सरकार बनाने का मौका देगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोगों के हित के लिए काम करना जारी रखेंगे.  

क्या रहे एग्जिट पोल के नतीजे?
एग्जिट पोल की अगर बात करें तो गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. एबीपी, सी-वोटर के एग्जिट पोल में बताया गया कि, बीजेपी को गोवा में 40 सीटों में 13 से 17 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 12 से 16 सीटों का अनुमान लगाया गया है. अगर चुनावी नतीजे यही रहे तो टीएमसी किंग मेक साबित हो सकती है. क्योंकि एग्जिट पोल में टीएमसी को 5 से 9 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. वहीं अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें -

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- वाराणसी में पकड़ी गई EVM, नतीजों से पहले चोरी की साज़िश

Goa Election: एग्जिट पोल के नतीजे के बाद कांग्रेस नेता चिदंबरम का खुलासा, गोवा को लेकर क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget