एक्सप्लोरर

Goa Election: एग्जिट पोल के नतीजे के बाद कांग्रेस नेता चिदंबरम का खुलासा, गोवा को लेकर क्या कुछ बोले?

Goa Election 2022: चिदम्बरम ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि गोवावासियों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है. पहले की तुलना में आज मुझे और अधिक विश्वास हो गया, क्योंकि मैंने प्रत्येक उम्मीदवार से बात की है.

Goa Election 2022: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम ने मंगलवार को कहा कि गोवा में मतगणना से पहले उनकी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के साथ बातचीत चल रही है. गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे शुरू होगी. चिदम्बरम ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि गोवावासियों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है. पहले की तुलना में आज मुझे और अधिक विश्वास हो गया है, क्योंकि मैंने प्रत्येक उम्मीदवार से बात की है."

उन्होंने कहा, "हम अन्य दलों के साथ काम करने को इच्छुक हैं. हमारा लक्ष्य गैर-बीजेपी मंच बनाना और भारत के अन्य हिस्सों में भी ये प्रयास किए जा रहे हैं, तो गोवा में यह प्रयास क्यों नहीं?" चिदम्बरम की यह टिप्पणी उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं से संपर्क में हैं.

'अन्य दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी अन्य दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं, तो चिदम्बरम ने कहा, "मैं सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन गोवा में हमारे नेता अन्य दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "स्पष्ट रूप से वे सभी मित्र हैं. वे सभी एक-दूसरे को जानते हैं. यह (गोवा) छोटी जगह है. वे सदा कई मौकों पर मिलते रहते हैं."

गोवा के पार्टी प्रभारी चिदम्बरम ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं. उन्होंने कहा, "सभी निष्ठा की कसम खाते हैं. मुझे इसमें कोई संदेह नजर नहीं आता कि भले हारे या जीते, लेकिन प्रत्येक उम्मीदवार पार्टी के प्रति निष्ठावान रहेगा."

ये भी पढ़ें- 

क्या पाकिस्तान के PM इमरान खान को गंवानी पड़ेगी कुर्सी? विपक्षी दलों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को जमानत मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget