एक्सप्लोरर

Exit Polls 2023: त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में कौन है सबसे छोटी पार्टी? एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी से लेकर कांग्रेस का नाम

Exit Polls 2023: मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मार्च को सामने आ जाएंगे. इससे पहले जानिए एग्जिट पोल में के अनुमानों में कौन सी पार्टी सिकुड़ कर हो गई सबसे छोटी...

Meghalaya-Tripura-Nagaland Exit Polls 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल (Exit Polls) सामने आ चुके हैं. अब तक सामने आए एग्जिट पोल्स में बीजेपी के आसानी से त्रिपुरा और नगालैंड में सत्ता में वापसी करने का अनुमान जताया गया है. वहीं, मेघालय में हंग असेंबली यानी त्रिशंकु विधानसभा होने का अनुमान सामने आया है.

तमाम एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के बेहतरीन प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया है. वहीं, मेघालय में बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ी एनपीपी के सबसे आगे होने की संभावना दिख रही है. नगालैंड में बीजेपी गठबंधन के आगे कोई भी टिकता नजर नहीं आ रहा है. आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी सबसे छोटी बनकर उभरी है...

त्रिपुरा में टीएमपी बिगाड़ रही सबका खेल

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में टिपरा मोथा पार्टी सीधे तौर पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाती नजर आ रही है. इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस के सबसे छोटी पार्टी बनने का अनुमान जताया गया है. माय एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 6 से 11 सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है. यहां तक कि सीटों के मामले में पहली बार चुनाव लड़ रही टीएमपी भी 9 से 16 सीटों के अनुमान के साथ कांग्रेस से आगे है. वहीं, इस एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन के खाते में 36 से 45 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.

जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल में सबसे कम सीटें टिपरा मोथा पार्टी को मिलने का अनुमान जताया गया है. टीएमपी को 11 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 13 से 21 सीटें और बीजेपी को 29 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य के खाते में शून्य से लेकर 3 सीटें जाने की संभावना जताई गई है. 

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में अपना पहला चुनाव लड़ रही टीएमपी 14 सीटों के साथ सबसे छोटी पार्टी के तौर पर सामने आई है. वहीं, बीजेपी+ को 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है और कांग्रेस के खाते में 21 सीटें जाती दिख रही हैं. इसके इतर अन्य को महज एक सीट मिलती दिख रही है. इस एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, टिपरा मोथा पार्टी किंगमेकर के तौर पर नजर आ रही है.

मेघालय में कांग्रेस और बीजेपी के बीच छोटी पार्टी बनने की लड़ाई

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे छोटी पार्टी बनती दिखाई पड़ रही है. एनपीपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, कांग्रेस को 6 से 12 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. माय एक्सिस के एग्जिट पोल में अन्य को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. अन्य के खाते में 17 से 29 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, एनपीपी को भी 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस 2 से 5 सीटों के साथ सबसे छोटी पार्टी बनती नजर आ रही है. वहीं, बीजेपी को 3 से 6 सीटें मिलती दिख रही है. सत्तारूढ़ दल एनपीपी के खाते में 18 से 26 सीटें जाने का अनुमान है. वहीं, इस एग्जिट पोल में भी अन्य को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. अन्य को 23 से 37 सीटें मिलती दिख रही हैं.

जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस 3 से 6 सीटें के साथ सबसे छोटी पार्टी के तौर पर सामने आई है. वहीं, बीजेपी के खाते में 6 से 11 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है. एनपीपी को 21 से 26 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, मेघालय में चुनावी मैदान में उतरी टीएमसी के भी 8 से 13 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है. अन्य के बारे में 10 से 19 सीटें जाती दिख रही हैं.

नगालैंड में कांग्रेस को बड़ा झटका

नगालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को शून्य सीटें दी गई हैं. इसके आधार पर कांग्रेस सबसे छोटी पार्टी बनती दिख रही है. इस एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 39 से 49 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. नगालैंड में अन्य के खाते में 7 से 17 सीटें जाती दिखाई पड़ रही हैं. 

इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के सबसे छोटी पार्टी बनने का अनुमान जताया गया है. माय एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 1 से 2 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, बीजेपी गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल में एनपीएफ और अन्य को भी कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिली हैं. एनपीएफ को 3 से 8 और अन्य को 5 से 15 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.  

जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनपीपी को शून्य से एक सीटें दी गई हैं. जो सबसे छोटी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, अन्य एग्जिट पोल्स में एनपीपी को लेकर कोई आंकड़े नहीं दिए गए हैं. एनपीपी के बाद कांग्रेस 1 से 3 सीटों के साथ सबसे छोटी पार्टी बनती दिख रही है. इस एग्जिट पोल में अन्य को 6 से 11 सीटें और एनपीएफ को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. बीजेपी गठबंधन को 35 से 43 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें:

Exit Polls 2023: नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय में कौन सबसे बड़ी पार्टी? एग्जिट पोल के नतीजों ने कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget