एक्सप्लोरर

Exit Polls 2023: नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय में कौन सबसे बड़ी पार्टी? एग्जिट पोल के नतीजों ने कर दिया खुलासा

Poll Of Exit Polls 2023: मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड के विधानसभा चुनावों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. 2 मार्च को तीनों राज्यों के नतीजे सबके सामने आ जाएंगे. इससे पहले जानिए एग्जिट पोल के नतीजे...

Meghalaya-Tripura-Nagaland Exit Polls 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव खत्म होने के कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल (Exit Polls) सामने आने लगे. बीजेपी, कांग्रेस, वामदलों समेत तमाम स्थानीय दलों ने विधानसभा चुनावों में अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं. इन सबके बीच सामने आए एग्जिट पोल्स में चौंकाने वाले अनुमान सामने आए हैं. एग्जिट पोल्स के अनुमानों के मुताबिक, त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है. वहीं, मेघालय के विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा होने के अनुमान लगाए गए हैं. 

त्रिपुरा में बीजेपी का मुकाबला लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन के साथ नई दावेदार टिपरा मोथा पार्टी से है. नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को कांग्रेस समेत अन्य दलों से चुनौती मिल रही है. वहीं, मेघालय में एनपीपी रेस में आगे दिख रही है. मेघालय में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था. आइए जानते हैं कि किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं...

त्रिपुरा में टिपरा मोथा चमकी, बीजेपी गठबंधन को झटका!

इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 36 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं. त्रिपुरा में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) को माय एक्सिस के एग्जिट पोल में 9 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, अन्य के खाते में शून्य सीटें ही जाती दिख रही हैं. 

जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन को 29 से 36 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. वहीं, वामदलों के साथ कांग्रेस गठबंधन को 13 से 21 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. इस एग्जिट पोल में भी टीएमपी बड़ी खिलाड़ी बनती दिख रही है. टिपरा मोथा पार्टी को 11 से 16 सीटें मिलने का  अनुमान है. वहीं, अन्य के खाते में शून्य से 3 सीटें जाती दिख रही हैं.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को बहुमत से कम सीटें मिलती दिख रही हैं. ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी+ को  24 सीटें और कांग्रेस+ को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, इस एग्जिट पोल में टिपरा मोथा पार्टी को किंगमेकर की भूमिका में देखा जा सकता है. ईटीजी के एग्जिट पोल में टीएमपी को 14 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य के खाते में  1 सीट जाती दिख रही है.

मेघालय में अन्य का कमाल, देख सब हैरान

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 3 से 6 सीटें और कांग्रेस को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है. एनपीपी को 18 से 24 सीटें जाती दिख रही हैं. इस एग्जिट पोल में टीएमसी को लेकर कोई नतीजा नहीं दिया गया है. वहीं, इसी एग्जिट पोल में अन्य का प्रदर्शन चौंकाने वाला कहा जा सकता है. इस एग्जिट पोल में अन्य को 23 से 37 सीटें मिलती दिख रही हैं. जो किसी भी पार्टी को मिलने वाली सीटों की संख्या से कहीं ज्यादा है.

इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस के खाते में 6 से 12 सीटें जाती दिख रही हैं. एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, टीएमसी को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य को 17 से 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में भी अन्य एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर उभरते दिख रहे हैं.

जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 6 से 11 सीटें और कांग्रेस को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं एनपीपी के खाते में 21 से 26 सीटें जाने की संभावना जताई गई है. वहीं, इस एग्जिट पोल में टीएमसी को 8 से 13 सीटें और अन्य को 10 से 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. सभी एग्जिट पोल्स के नतीजें को देखें, तो मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने की आशंका है.

नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की वापसी के आसार

इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. कांग्रेस 1 से 2 सीटों पर सिमटती दिख रही है. एग्जिट पोल में एनपीएफ को 3 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, एनपीपी को शून्य और अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन की सत्ता में वापसी होती नजर आ रही है.

जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 35 से 43 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. एनपीएफ को 2 से 5 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान है. वहीं, इस एग्जिट पोल में एनपीपी को शून्य से एक और अन्य को 6 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं. जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी+ आसानी से सत्ता में वापसी कर सकती है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 39 से 49 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, कांग्रेस के शून्य पर सिमटने का अनुमान जताया गया है. एनपीएफ को 4 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, एनपीपी को लेकर कोई नतीजा नहीं दिया गया है. वहीं, अन्य के खाते में 7 से 17 सीटें जाती नजर आ रही हैं. इस एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन की आसानी से सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है. 

ये भी पढ़ें:

Exit Poll 2023: BJP, कांग्रेस, टीएमसी और NPP...मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में किसे कितना फायदा और नुकसान? पढ़ें वोट फीसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Live: केरल में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो कौन बनेगा CM? शशि थरूर ने दिया ये जवाब
Live: केरल में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो कौन बनेगा CM? शशि थरूर ने दिया ये जवाब
Keralam Assembly Elections 2026: ‘तेलंगाना आकर जनता से पूछिए...’, केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
‘तेलंगाना आकर जनता से पूछिए...’, केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
West Bengal Elections 2026: ‘AIMIM-ISF न्यायिक अधिकारियों के घेराव के जिम्मेदार’, मालदा में हुए घटना पर CM ममता बनर्जी का आरोप
AIMIM-ISF न्यायिक अधिकारियों के घेराव के जिम्मेदार’, मालदा में हुए घटना पर CM ममता बनर्जी का आरोप
'यहां मेरा ही नारा चलेगा, कांग्रेस यहां कभी नहीं बना सकती सरकार'- हिमंता ने दी हुंकार, ओवैसी बोले ये दमनकारी है सरकार
'यहां मेरा ही नारा चलेगा, कांग्रेस यहां कभी नहीं बना सकती सरकार'- हिमंता ने दी हुंकार, ओवैसी बोले ये दमनकारी है सरकार

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Embed widget