एक्सप्लोरर

Election Results 2023:नॉर्थ-ईस्ट में कांग्रेस फेल, नगालैंड-त्रिपुरा में बुरा हाल, मेघालय में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई

Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की हालत बेहद खराब दिख रही है. नगालैंड-त्रिपुरा में तो पार्टी का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है.

Assembly Elections Result: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की हालत बेहद ख़राब दिख रही है. अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस नॉर्थ-ईस्ट में बेहतर प्रदर्शन करेगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा का असर देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. त्रिपुरा की बात करें तो एक तरफ जहां बीजेपी यहां दूसरी बार बहुमत हासिल कर चुकी है. त्रिपुरा में भाजपा फिलहाल 33 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस ने महज दो सीटों पर जीत दर्ज की है जानकी एक पर बढ़त बनाये हुए हैं. शुरूआती रुझानों में तो कांग्रेस का हाल और बुरा था. त्रिपुरा में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था. 

इसके अलावा नगालैंड में तो कांग्रेस का हाल और बुरा है. यहां कांग्रेस का खाता तक खुलता नहीं दिख रहा. नागालैंड की 60 में से 55 सीटों के रुझान आ चुके हैं. इनमें से एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिल पाई है. मेघालय में कांग्रेस महज चार सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं. कांग्रेसी नेता खुद शुरूआती रुझानों को देख हैरान हैं. इन आंकड़ो को देख कहा जा सकता है कि 2023 की शुरुआत कांग्रेस के लिए निराशाजनक रही है. गौरतलब है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. लिहाजा यह चुनाव और महत्वपूर्ण हो जाता है. 

नगालैंड में बीजेपी ने फिर मारी बाजी 

नगालैंड में भाजपा गठबंधन 43 सीटों पर आगे है और सत्ता के नजदीक दिखाई दे रही है. यहां एनपीएफ 3 सीटों पर आगे है. अन्य उम्मीदवार 08 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इन रुझानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. वहीं कांग्रेस के लिए इस राज्य का चुनावी परिणाम किसी बुरे सपने की तरह है. बता दें कि पिछली बार उसका यहां खाता तक नहीं खुला थ. मालूम हों कि कांग्रेस 2003 से इस राज्य में सत्ता वापसी नहीं कर सकी है

मेघालय में कांग्रेस का हाल

मेघालय में कॉनरॉड संगमा की एनपीपी अब सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है. एनपीपी ताजा रुझानों में 25 सीटों पर आगे चल रही है. टीएमसी अब सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है. अन्य 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. मेघालय में भाजपा तीन और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे हैं. यानी यहां भी कांग्रेस दहाई का आंकड़ा नहीं छू पा रही है. मेघालय में जहां कांग्रेस ने इस बार नए चेहरों पर दांव आजमाया था तो वहीं राहुल गांधी ने एक रैली भी यहां की थी लेकिन उसका उतना असर जनता पर होता नहीं दिख रहा है

इस बीच चुनाव के रुझानों को देखकर कांग्रेस ने मान लिया है कि यह उनके लिए झटका है. कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इन नतीजों को पूरे देश पर लागू करना गलत होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रचार को यहां जीत मिली है. लेकिन इसे पूरे देश का रुझान कहना गलत है.

ये भी पढ़ें: Election Results 2023 Live: त्रिपुरा में बीजेपी फिर बहुमत पार, नगालैंड में आंकड़ा 40 से ज्यादा, मेघालय में NPP के आगे सब फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget