एक्सप्लोरर

Election Fact Check: सड़क पर नमाज को लेकर प्रियंका गांधी ने नहीं दिया कोई बयान, फेक है वायरल पोस्ट

Fact Check: वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा झूठा है. ऐसा कोई बयान प्रियंका गांधी ने कभी नहीं दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने भी वायरल दावे का खंडन करते हुए इसे फेक बताया.

Priyanka Gandhi Viral Statement Fact Check: सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक कथित बयान वायरल हो रहा है. इसमें सांप्रदायिक रंग देते हुए दावा किया जा रहा है कि प्रियंका ने कहा है, "सड़कों पर नमाज नहीं होगा तो पार्कों में योग भी नहीं होगा."

बूम ने पाया कि वायरल बयान मनगढ़ंत है. किसी भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट में प्रियंका के ऐसे किसी बयान की खबर नहीं है. इस फर्जी बयान को मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शेयर किया जा रहा है. इसके अलावा बूम से की गई बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने वायरल दावे का खंडन करते हुए इसे फेक बताया.

प्रियंका गांधी के इस कथित बयान वाले पोस्टर में यह भी लिखा देखा जा सकता है, ' मेरी आशंका सही निकली कांग्रेस ही भारतीय मुस्लिम लीग है.'

इस पोस्टर को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कभी तो हिंदुओं की तरफ से बातें किया करो, कमाल का गांधी परिवार है.'


Election Fact Check: सड़क पर नमाज को लेकर प्रियंका गांधी ने नहीं दिया कोई बयान, फेक है वायरल पोस्ट

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फेसबुक पर इस बयान को टेक्स्ट फॉर्म में भी शेयर किया गया है.


Election Fact Check: सड़क पर नमाज को लेकर प्रियंका गांधी ने नहीं दिया कोई बयान, फेक है वायरल पोस्ट

पोस्ट का आर्काइव लिंक.


Election Fact Check: सड़क पर नमाज को लेकर प्रियंका गांधी ने नहीं दिया कोई बयान, फेक है वायरल पोस्ट

 

क्या निकला फैक्ट चेक में?

बूम की टीम ने पाया कि यह बयान इससे पहले 2021 में भी वायरल था और बूम समेत कई फैक्ट चेकर्स ने तब भी इसका फैक्ट चेक किया था. बूम ने पाया था कि यह बयान पूरी तरफ से फर्जी है.

टीम ने अभी इस बयान के बारे में जानने के लिए संबंधित कीवर्ड को गूगल सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बयान की चर्चा की गई हो. जांच में टीम ने पाया कि किसी भी रिपोर्ट में इस बयान का कोई जिक्र नहीं था. इस दौरान ये भी पता चला कि प्रियंका गांधी ने हाल के दिनों में नमाज को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

आगे एडवांस सर्च की मदद से टीम ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस के एक्स हैंडल पर इस बयान की तलाश की, लेकिन ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला जो वायरल बयान से मेल खाता हो.


Election Fact Check: सड़क पर नमाज को लेकर प्रियंका गांधी ने नहीं दिया कोई बयान, फेक है वायरल पोस्ट

पुष्टि के लिए बूम टीम ने कांग्रेस प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव से संपर्क किया. उन्होंने बूम से बताया कि "वायरल बयान फेक है, प्रियंका जी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया."

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: लोकसभा चुनाव के बीच हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे भाषण देते मौलवी का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Disclaimer: This story was originally published by boomlive and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget