एक्सप्लोरर

Election Fact Check: 'भाजपा कभी मजबूत भारत नहीं बना सकती', क्या सच में PM मोदी ने कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: पीएम नरेंद्र मोदी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा मजबूत भारत बना ही नहीं सकती. इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.

PM Narendra Modi Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के बाकी के पांच चरणों के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है. बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. उनके भाषण लगातार मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन रहे हैं.

इन सबके बीच पीएम मोदी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा मजबूत भारत बना ही नहीं सकती. इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. बूम टीम ने इस वायरल वीडियो का फैक्ट चेक किया तो यह एडिटेड निकला. मूल वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं, "कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती".

वीडियो में क्या किया जा रहा दावा?

राजस्थान कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी मंगलाराम बिश्नोई ने पीएम मोदी का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भाजपा कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती : मोदी”.


Election Fact Check: 'भाजपा कभी मजबूत भारत नहीं बना सकती', क्या सच में PM मोदी ने कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

(आर्काइव लिंक)

फेसबुक पर भी इसी दावे से यह वीडियो वायरल है.


Election Fact Check: 'भाजपा कभी मजबूत भारत नहीं बना सकती', क्या सच में PM मोदी ने कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

(आर्काइव लिंक)

क्या निकला फैक्ट चेक में

पड़ताल के दौरान बूम की टीम ने पाया कि पीएम मोदी भाजपा को नहीं बल्कि राजस्थान की एक जनसभा में कांग्रेस को कह रहे थे कि वह कभी भी मजबूत देश बना ही नहीं सकती है. टीम ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए दावे संबंधित कीवर्ड्स से सर्च किया. हमें 'न्यूज18 राजस्थान' के फेसबुक पेज पर 21 अप्रैल 2024 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला. फेसबुक पेज पर 2 मिनट 21 सेकंड के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती, पीएम मोदी का बड़ा हमला'.

(आर्काइव लिंक)

पीएम मोदी ने राजस्थान के जालौर में एक जनसभा के दौरान अपने भाषण में यह बयान दिया था. हमें उनके यूट्यूब चैनल पर इस जनसभा का पूरा वीडियो मिला.

वीडियो में 3 मिनट 21 सेकंड पर पीएम मोदी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहते हैं, "राजस्थान यह जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती." पीएम मोदी का पूरा बयान कुछ ऐसा है, "भाइयों और बहनों पहले चरण के मतदान में आज आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है उनको बराबर का सबक सिखाया है राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान यह जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती." वीडियो में आगे पीएम मोदी कहते हैं, "देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए. देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात वापस नहीं चाहिए. हर कोई कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते जाते लोग भी धमकाते थे और हर कोई देश को लूटने में लगा था."

क्या निकला निष्कर्ष?

अलग-अलग रिपोर्ट्स और पीएम मोदी के उस भाषण से जुड़े पूरे वीडियो को सुनने के बाद टीम ने पाया कि पीएम मोदी का यह वायरल वीडियो सही नहीं है. इसे असल वीडियो को क्रॉप करके एडिट किया गया है. असली वीडियो में पीएम कहते हैं कि राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान यह जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती, जबकि एडिट करके कांग्रेस की जगह बीजेपी जोड़ दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: समाजवादी पार्टी को यूपी में मिल रहीं 17 सीटें, जानिए क्या है इस वायरल मैसेज का सच

 

Disclaimer: This story was originally published by Boomlive and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget