एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली में अगले हफ्ते होगा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, सामने आया बड़ा अपडेट

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होगा.

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति जोरों पर है. सूत्रों के मुताबिक 7 या 8 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. बताया जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में चुनाव होगा और 15 फरवरी के बाद नतीजे आएंगे.

दिल्ली में इस तारीख को चुनाव होने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक 11 से लेकर 13 फरवरी के बीच दिल्ली में एक चरण में ही मतदान समाप्त हो जाएगा. मतों की गणना 15 या 16 फरवरी को हो सकती है. यानी एक तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. दिल्ली में 6 जनवरी तक केंद्रीय चुनाव आयोग नई वोटर लिस्ट भी जारी कर देगा. यानी इस लिहाज से दिल्ली में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

दिल्ली में बिछने लगे राजनीतिक बिसात

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. वहीं सभी पार्टियां जनता से अलग-अलग वादे भी करने लगे हैं. भारतीय जनता पार्टी पिछले 27 के सूखे को खत्म करने तो वहीं  आम आदमी पार्टी ने फिर एक तरफा जीत दर्ज करने के इरादे से राजनीतिक बिसात बिछाने शुरू कर दिए हैं. 

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 27 सालों के दौरान बीजेपी अपना वोट बैंक जस का तस बनाये रखने में कामयाब हुई है, तो वहीं कांग्रेस की राजनीतिक जमीन दिल्ली में खिसती दिख रही है. दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस के वोट शेयर में चुनाव दर चुनाव गिरावट देखने को मिली है और AAP का ग्राफ बेहतर होता जा रहा है. दिल्ली की अधिकतर सीटें ऐसी है, जहां आम आदमी पार्टी के उम्मदीवारों ने कम अंतरों से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें : Cafe Owner Punit Khurana Suicide: 'ये मेरा आखिरी बयान, मेरी पत्नी 10 लाख मांग रही', फांसी लगाने से पहले पुनीत ने बनाया 54 मिनट का वीडियो, जानें क्या है उसमें

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget