एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सामने आया पीएम मोदी की रैली का शेड्यूल, होंगी इतनी जनसभाएं

PM Modi Rallies In Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली रैली करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था और इसे आपदा करार दिया था.

PM Modi Public Meetings: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. उससे पहले चुनाव प्रचार की तैयारियां हो रही हैं और जनता से वोट मांगे जाएंगे. अगले कुछ दिनों में नेताओं की रैलियां होने वाली हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाएं होगीं. विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी की रैलियों का शेड्यूड सामने आया है.   

ताजा अपडेट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में दो जगह जनसभा करेंगे. एक जनसभा 29 जनवरी, 2025 को 4 पुस्ता, करतार नगर के सामने यमुना खादर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में होगी. दूसरी जनसभा 31 जनवरी 2025 को सेक्टर- 14, नियर वैगाज माल, द्वारका, नई दिल्ली में होगी. दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी थी जो निकल चुकी है. नाम वापस लेने की तारीख 20 जनवरी, 2025 है.

70 विधानसभा सीटों के लिए 1521 नामांकन हुए दाखिल

नामांकन की समय सीमा खत्म होने तक 70 विधानसभा सीटों के लिए 981 उम्मीदवारों ने कुल 1521 नामांकन पत्र दाखिल किए. इनमें से 680 नामांकन पत्र 17 जनवरी को दाखिल किए गए थे. सबसे ज्यादा नामांकन नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से दाखिल किए गए जबकि कस्तूरबा नगर से सबसे कम. नई दिल्ली से कुल 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन दाखिल किए तो कस्तूरबा नगर से 6 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए.

बीजेपी ने दो सीटें अपने सहयोगी दलों को दीं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि बीजेपी ने दिल्ली की दो सीटें अपने एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू और एलजेपी को दी हैं. एनडीए के कोटे में आने वाली दिल्ली की बुराड़ी सीट जेडीयू और देवली सीट चिराग पासवान की एलजेपी को दी गई है. दिल्ली चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: 'AAP ने कुर्सियां बंटवाईं', प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ EC और दिल्ली पुलिस को दी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget