एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की जमानत जब्त हुई, अलका लांबा को मिली करारी हार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. लेकिन 63 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जमानत राशि बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाए. इस बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत 10 से घटकर 4 पर पहुंच गया.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली में आम आदमी पार्टी 62 सीटें जीतकर दोबारा से सत्ता वापसी में वापसी कर चुकी है. 2015 के चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी का दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खुला. इतना ही नहीं पार्टी को चार फीसदी वोट ही मिला है. कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा उम्मीद अपने पुरानी दिल्ली के दिग्गज उम्मीदवारों से थी. लेकिन पुरानी दिल्ली की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

बल्लीमारान से पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, चांदनी चौक से अलका लांबा और मटिया महल से मिर्जा जावेद अली अपनी जमानत नहीं बचा सके. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार हारून यूसुफ बल्लीमारान सीट से महज 4.73 फीसदी वोट ही हासिल कर सके. जमानत बचाने कुल वोटिंग का 1/6 फीसदी वोट हासिल करना जरूरी है. हारून बल्लीमारान से चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में लगातार खाद्य एवं आपूर्ति और उद्योग मंत्रालय संभालते आए थे.

सभी दिग्गज उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई

बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन को 65,644 वोट मिले. यहां उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की उम्मीदवार लता सोढ़ी रहीं. लता सोढी बल्लीमारान सीट से 29,472 वोट हासिल करने में कामयाब रहीं. हारून यूसुफ को इस बार महज 4802 वोट मिले हैं.

जामा मस्जिद से सटे मटियाला महल इलाके में कांग्रेस की हालत और ज्यादा खराब रही. मुस्लिम बहुल इलाका होने के बावजूद बीजेपी लगभग 20 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब रही वहीं कांग्रेस को महज 3.85 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ा है. कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण यहां भी उसकी जमानत जब्त हो गई.

कांग्रेस ने यहां अपने भरोसेमंद उम्मीदवार मिर्जा जावेद अली को मैदान में उतारा था. जावेद अली को सिर्फ 3409 मत हासिल हुए हैं. कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए शोएब इकबाल यहां 67,282 वोट मिले हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को मटियाला महल में 17,041 वोट मिले हैं.

चांदनी चौक विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी को अंतिम गिनती के मुताबिक 50,891 वोट हासिल हुए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा को 3881 वोट मिले हैं. भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 21307 वोट हासिल हुए हैं. कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन यहां औसत से भी नीचे रहा है. कांग्रेस को यहां 5.03 प्रतिशत वोट मिले.

अलका लांबा ने पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चांदनी चौक से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी. उन्होंने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 16 हजार से अधिक से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी. लेकिन इस बार अलका लांबा अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं.

दिल्ली विधानसभा: 70 विधायकों की औसत सम्पत्ति 15 करोड़ रुपए, AAP के 71 फीसदी MLA करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget