एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा: 70 विधायकों की औसत सम्पत्ति 15 करोड़ रुपए, AAP के 71 फीसदी MLA करोड़पति

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में आप को 62 और बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं. दिल्ली के विधायकों की औसत संपत्ति 15 करोड़ रुपये है और आप के लगभग 71 फीसदी विधायक करोड़पति हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में जो नए विधायक चुनकर आए हैं उनके सम्बन्ध में चुनाव और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिसर्च ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनमें कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं. इन आंकड़ों के हिसाब से आप के 71 फीसदी विधायक करोड़पति हैं. साथ ही दिल्ली के सभी विधायकों की औसत संपत्ति की बात करें तो यह 15 करोड़ है.

आप के धर्मपाल लाकड़ा की सम्पत्ति 292 करोड़

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में अच्छी ख़ासी तादाद में वैसे लोग जीत कर आए हैं जिनकी घोषित सम्पत्ति 1 करोड़ रुपए या उससे अधिक है. पार्टी के 44 यानी क़रीब 71 फ़ीसदी विधायक ऐसे हैं जो करोड़पति हैं. पार्टी के विधायकों की औसत सम्पत्ति 14.96 करोड़ रुपए आंकी गई है . मुंडका विधानसभा से जीतकर आए पार्टी विधायक धर्मपाल लकड़ा न सिर्फ़ पार्टी के बल्कि पूरी विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं . उनकी घोषित सम्पत्ति 292 करोड़ रुपए है . साथ ही, आर के पुरम विधानसभा से जीत कर आईं प्रमिला टोकस की घोषित सम्पत्ति 80 करोड़ रुपए है . उधर बीजेपी के भी कुल आठ विधायकों में से सात यानि 88 फ़ीसदी विधायक करोड़पति हैं . बीजेपी के विधायकों की औसत सम्पत्ति 9.10 करोड़ रूपए है .

राखी बिड़ला हैं सबसे ग़रीब विधायक

मंगोलपुरी विधानसभा सीट से एक बार फिर जीतकर विधायक बनीं राखी बिड़ला पार्टी की नहीं बल्कि पूरी विधानसभा की सबसे ग़रीब विधायक हैं . बिड़ला की कुल घोषित सम्पत्ति महज 76000 रुपए है . जबकि दिल्ली में सबसे ज़्यादा मतों से जीतकर बुराड़ी से फिर विधायक बने संजीव झा की घोषित सम्पति 10 लाख रुपए है और इस लिहाज से ग़रीब विधायकों की सूची में वो दूसरे नम्बर पर हैं .

विधानसभा के कुल 74 फ़ीसदी विधायक हैं करोड़पति

आंकड़ों के मुताबिक़ नई विधानसभा के 52 यानि क़रीब 74 फ़ीसदी विधायक करोड़पति हैं . 2015 में ऐसे विधायकों की संख्या 44 थी जो क़रीब 63 फ़ीसदी होता है . सभी विधायकों की औसत सम्पत्ति 14.29 करोड़ रुपए आंकी गई है जबकि 2015 में औसत सम्पति 6.29 करोड़ रुपए थी . इस बार 36 फ़ीसदी विधायक ऐसे हैं जिनकी घोषित सम्पति 5 करोड़ रुपए या उससे ज़्यादा है .

37 विधायकों के ख़िलाफ़ गम्भीर आपराधिक मामले

नई विधानसभा में वैसे विधायकों की संख्या में दोगुने से भी ज़्यादा की बढोत्तरी हुई है जिनके ख़िलाफ़ बलात्कार और हत्या की कोशिश जैसे गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज़ हैं . इस बार ऐसे 37 यानि करीब 53 फीसदी ऐसे विधायक जीत कर आए हैं . इनमें आम आदमी पार्टी के 38 जबकि बीजेपी के 4 ऐसे विधायक हैं जिनपर गम्भीर आपराधिक मामला दर्ज़ है . 9 विधायक ऐसे भी हैं जो अलग अलग अपराधों में सज़ा भी पा चुके हैं . इसके अलावा कुछ अन्य विधायकों के पास अलग अलग मामलों में आपराधिक मामले दर्ज़ हैं .

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget