एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ चुनावः कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस की 17 नामों की इस सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग से छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. वहीं 5 सिटिंग एमएलए को भी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. कांग्रेस ने चौथी सूची में रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, धरसींवा, कुरूद, धमतरी, बिलासपुर और वैशाली नगर की सीट पर उम्मीवारों का ऐलान नहीं किया हैं.

कांग्रेस की 17 नामों की इस सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग से छह उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. वहीं 5 सिटिंग एमएलए को भी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है. बैकुंठपुर सीट से कांग्रेस ने स्वर्गीय रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी पर दांव लगाया है. चौथी लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 90 सीटों में से 72 सीटों का एलान कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने शनिवार 27 अक्टूबर की रात 37 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत सक्ति विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे.

कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी. पहले चरण के मतदान में कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुकाबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा है.

प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं. पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget