एक्सप्लोरर

ओडिशा: लोकसभा चुनाव में PM मोदी पर लोगों ने जताया भरोसा, विधानसभा में नवीन पटनायक हैं पसंद

ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव में यहां की जनता ने अलग-अलग परिणाम दिए हैं. विधानसभा में जहां सीएम नवीन पटनायक 112 सीटें जीतकर पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वहीं, लोकसभा की 21 सीटों में बीजेडी इस बार सिर्फ 12 सीटें जीत पाई है.

भुवनेश्वर: ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा के एक साथ चुनाव में यहां की जनता ने अलग-अलग परिणाम दिए हैं. विधानसभा में जहां सीएम नवीन पटनायक 112 सीटें जीतकर पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वहीं, लोकसभा चुनाव में पार्टी को करारा झटका लगा है. लोकसभा की 21 सीटों में बीजेडी इस बार सिर्फ 12 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई है जबकि बीजेपी को राज्य में 8 सीटें मिली हैं. कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेडी राज्य में 20 सीटें जीती थी. बता दें कि ओडिशा में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटें हैं.

भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर बीजेपी को मिली जीत- विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 23 और कांग्रेस को केवल नौ सीटों पर जीत मिली है. वीआईपी भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर, बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाली पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी को विभाजित वोटों का लाभ मिला. उन्होंने इस सीट पर अपने बीजेडी प्रतिद्वंदी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त अरुप पटनायक को 23 हजार से अधिक मतों से हराया. यहां गौर करने वाली बात ये है कि लोकसभा सीट जीतने के बावजूद भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र के सातों विधानसभा सीट बीजेपी को हार मिली है.

बता दें कि भुवनेश्वर में अपराजिता सारंगी को 4,86,991 मत (48.45 प्रतिशत) मिले, जबकि इस लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सातों विधानसभा सीटों पर खड़े सभी बीजेपी कैंडिडेट को मिलाकर कुल 2,90,607 वोट यानी 29.3 फीसदी वोट ही मिले. इसी तरह कोरापुट लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सप्तगिरि उल्लाका ने जीत दर्ज की, लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ज्यादातर सीटों पर बीजेडी ने जीत हासिल की.

देश में सबसे अधिक बिहार की जनता ने दबाया NOTA का बटन, यहां जानें अन्य राज्यों के आंकड़े DA के चुने गए नए सांसदों की बैठक आज, पीएम मोदी को औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा सूरत: कोचिंग सेंटर में लगी आग से 19 बच्चों समेत 20 की मौत, पीड़ित परिवारों को ₹4-4 लाख के मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget