एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए वोटिंग कल, 72 सीटों पर मैदान में हैं 1,079 उम्मीदवार

राज्य में मंगलवार को मतदाता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य शासन के नौ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत 1,079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो गई है. राज्य में मंगलवार को मतदाता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य शासन के नौ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत 1,079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 19 जिलों की 72 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा. राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 1,53,85,983 मतदाता 1,079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसमें 119 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. राज्य के रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 46 उम्मीदवार और बिंद्रानवागढ़ में सबसे कम छह उम्मीदवार हैं.

अर्धसैनिक बल और पुलिस के लगभग एक लाख जवान तैनात अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया जा रहा है. वहीं राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है. राज्य के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिले के कुछ हिस्से नक्सल प्रभावित हैं. इन जिलों में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए 72 सीटों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.

इन चेहरों पर होगी सबकी नजर छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में मतदाता जिन 1,079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें कसडोल सीट से विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रमन मंत्रिमंडल के नौ सदस्य...रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडेय, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले, प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, कुरूद से अजय चंद्राकर और नवागढ़ से दयालदास बघेल शामिल हैं.

मतदाता अंबिकापुर से विधानसभा में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, पाटन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सक्ति से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत, दुर्ग ग्रामीण से सांसद ताम्रध्वज साहू, मरवाही से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और कोटा से उनकी पत्नी रेणु जोगी के भाग्य का भी फैसला करेंगे.

पिछले चुनाव में ये थे आंकड़े दूसरे चरण की 72 सीटों में से 17 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 72 सीटों में से 43 सीटों में जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस को 27 और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट में जीत मिली थी. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता था.

राज्य में इससे पहले हुए चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस ही आमने सामने रहती थीं. लेकिन इस बार के चुनाव में जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन कर चुनाव लड़ने से कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है. राज्य में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है. इस बार बीजेपी 65 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में है. वहीं लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस को उम्मीद है कि जनता इस बार बदलाव के लिए वोट देगी.

राज्य में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अनेक केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीएसपी प्रमुख मायावती समेत अनेक नेताओं ने लगातार रैलियां की हैं. प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष शाह समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने गांधी परिवार पर निशाना साधा और कांग्रेस पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया.

नक्सलियों से संबंध पर दिग्विजय बोले, 'भागने वाला नहीं हूं, महाराष्ट्र सरकार जांच के लिए जहां बुलाए, हाजिर रहूंगा'

बीजेपी नेताओं ने पिछले साढ़े चार सालों के केंद्र सरकार के कार्यकाल और छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल के कार्यकाल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीफ की. इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार पर राफेल डील में उद्योगपति अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने और उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया. वहीं उन्होंने राज्य में चिटफंड घोटाला, नान घोटाला और पनामा पेपर मामले को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह को घेरा.

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 सीटों के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था. इस दौरान इस क्षेत्र के 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था. 11 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget