एक्सप्लोरर

Bypolls Election Result: घोसी में सपा तो बागेश्वर में कांग्रेस ने बढ़ाई BJP की टेंशन, जानिए सातों सीटों पर किसने कहां से बनाई बढ़त

Bypolls Election Result: उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है. आइए जानते हैं कि अभी तक किस सीट पर किस पार्टी को बढ़त मिली हुई है.

Bypolls Election Result: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आ रहे हैं. सातों विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. उपचुनाव बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा के तौर पर हैं. इन सीटों के नतीजों का प्रभाव कहीं न कहीं 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ने वाला है. इनमें से कुछ सीटों पर विपक्ष ने एकजुटता दिखाई है और बीजेपी के खिलाफ एक उम्मीदवार उतारा है. सुबह से ही चुनाव आयोग की तरफ से वोटों की गिनती की जा रही है.

उत्तराखंड के बागेश्वर, पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी, झारखंड के डुमरी, त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर, उत्तर प्रदेश के घोसी और केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. इन उपचुनावों में कुछ विधानसभा सीटों पर विपक्ष ने एकजुट मोर्चा दिखाया है. जिन सातों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से तीन पर बीजेपी का कब्जा था और समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एम) और कांग्रेस के पास एक-एक सीटें थीं. आइए जानते हैं कि 11 बजे तक वोटों की गिनती में किस सीट पर किस दल का उम्मीदवार आगे चल रहा है. 

यूपी की घोसी सीट पर सपा आगे

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह चौथे राउंड के वोटों की गिनती के बाद सबसे आगे चल रहे हैं. चौथे राउंड की गिनती के बाद सुधाकर को अब तक 14286 वोट मिले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान हैं, जो फिलहाल 4000 से ज्यादा वोटों से उनसे पीछे हैं. इस सीट पर सुधाकर सिंह की सीधे तौर पर दारा सिंह चौहान से टक्कर है. 

बागेश्वर सीट का क्या है हाल?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी की उम्मीदवार पार्वती दास चौथे राउंड के बाद महज 476 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्हें अभी तक 10099 वोट हासिल हुए हैं, जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 9623 वोट मिले हैं. इस तरह दोनों के बीच वोटों का फासला बेहद ही कम है. 

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी पर बीजेपी आगे

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी ने यहां से तापसी रॉय को टिकट दिया है. तापसी के पति सीआरपीएफ में थे और 2021 में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में वह शहीद हो गए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, धुपगुड़ी सीट के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे है, जबकि टीएमसी दूसरे नंबर पर चल रही है. तीसरे नंबर पर सीपीआई (एम)-कांग्रेस गठबंधन है. 

डुमरी में कांटे की टक्कर

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दो राउंड के वोटों की गिनती के बाद JMM की बेबी देवी 7313 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही हैं. दूसरे पर AJSU की यशोदा देवी हैं, जो 5972 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं. दोनों के बीच 1341 वोटों का अंतर है. 

पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस का बोलबाला

केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस बड़ी आसानी से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के एडवोकेट चांडी ओमेन 16864 वोटों के साथ सबसे आगे हैं. छठे राउंड के वोटों की गिनती के बाद सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस 18903 वोटों के साथ दूसरे नंबर हैं. इस सीट पर वोटों का फासला 16000 से ज्यादा का है. 

बॉक्सनगर में बीजेपी आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा के बॉक्सनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के तफ्फजल हुसैन 33039 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के मिजान हुसैन हैं, जिन्हें अब तक 3718 वोट मिले हैं. बॉक्सनगर सीट पर अब तक पांच राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है. यहां छह राउंड गिनती होनी है, ऐसे में बीजेपी आसानी से जीत हासिल कर सकती है. 

धनपुर में बीजेपी को बढ़त

त्रिपुरा की धनपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के बिंदु देबनाथ 25170 वोटों के साथ आगे हैं. दूसरे नंबर पर सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा हैं, जिन्हें 9356 वोट मिले हैं. धनपुर सीट पर अब तक पांच राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है. वोटों के फासले को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि बीजेपी के लिए इस सीट को जीतना आसान होगा. 

यह भी पढ़ें: Bypolls Result 2023 Live: घोसी, बागेश्वर समेत सभी विधानसभा सीटों के लाइव अपडेट यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget