एक्सप्लोरर

Bypoll Results 2023 Highlights: घोसी सीट पर रिजल्ट फाइनल, 7 में से 3 पर बीजेपी जीती, कांग्रेस को एक, TMC और JMM का जानें हाल

Ghosi Bypolls Result 2023 Highlights: विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट की घोषणा की गई. घोसी सीट पर सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को शिकस्त दी है.

Key Events
Bypolls Result 2023 Live Updates Ghosi Kerala Tripura Bageshwar Dumri Dhupguri By Election Result Winner BJP TMC Congress SP Bypoll Results 2023 Highlights: घोसी सीट पर रिजल्ट फाइनल, 7 में से 3 पर बीजेपी जीती, कांग्रेस को एक, TMC और JMM का जानें हाल
उपचुनाव 2023 लाइव
Source : ABP Live

Background

Assembly Bypolls Result 2023 Live: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनाव के नतीजें आज घोषित किये जाएंगे. मतगणना सुबह 8 बजे शुरु होगी. इस चुनाव के परिणामों को साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है. मंगलवार को हुए उपचुनाव में अधिकांश सीटों पर भारी मतदान दर्ज किया गया था. 

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर में 89.20 प्रतिशत और बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र में 83.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में ‘इंडिया’ के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. धूपगुड़ी में लगभग 76 प्रतिशत और पुथुपल्ली में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

यूपी के घोसी निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव में ‘इंडिया’ने संयुक्त मोर्चा बनाया था. यहां लगभग 50.30 प्रतिशत मतदान ही दर्ज किया गया और झारखंड के डुमरी में जहां कुल 2.98 लाख मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उत्तराखंड के बागेश्वर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर रही, यहां 55.44 फीसदी मतदान हुआ था.

घोसी विधानसभा में बीजेपी और सपा में सीधी लड़ाई
घोसी सीट 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के टिकट से विजयी हुए प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता दारा सिंह चौहान के हाल में बीजेपी में शामिल होने और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई है. 

बीजेपी ने उपचुनाव में दारा चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है. घोसी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' के गठन के बाद राज्य में होने वाला पहला चुनाव है, इसलिए इसे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास भी माना जा रहा है. इस चुनाव में बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. कुल 10 उम्मीदवारों के बीच यहां मुकाबला हैं.

डुमरी विधानसभा में 'इंडिया' और एनडीए के बीच सीधी टक्कर
डुमरी विधानसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की उम्मीदवार बेबी देवी का सीधा मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी से है. जेएमएम के इस दावे के बीच कि 'इंडिया' अपनी जीत की यात्रा डुमरी से शुरू करेगा, यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है.

एनडीए ने विश्वास जताया है कि वह जेएमएम से सीट छीनने के लिए पूरी तरह तैयार है. अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है. महतो 2004 से ही इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. 

जेएमएम ने महतो की पत्नी बेबी देवी को 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. जबकि ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने यशोदा देवी को एनडीए का उम्मीदवार बनाया है.

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का इस साल अप्रैल में बीमारी के चलते निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. उपचुनाव में प्रदेश में दो राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने यहां चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. कुछ अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं.

20:44 PM (IST)  •  08 Sep 2023

Ghosi Bypolls Result 2023: सुधाकर सिंह का बड़ा बयान

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने घोसी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद कहा कि ओमप्रकाश राजभर का अंदर से मेरा समर्थन था. जीतने के बाद सुधाकर सिंह ने जीत का श्रेय जनता को दिय. मंत्रियों की फौज और उपमुख्यमंत्री के आने पर कहा कि सभी हमारे मित्र थे और मेरे साथ विधायक रहे हैं. मुझे जिताने आए थे.

19:35 PM (IST)  •  08 Sep 2023

Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी उपचुनाव में किसे कितने वोट मिले

चुनाव आयोग के मुताबिक, घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह को 1 लाख 24 हजार 427 वोट मिले. बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 81 हजार 668 वोट मिले.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget