एक्सप्लोरर

18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे

विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे भी 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

विधानसभा चुनाव 2019: 24 अक्टूबर को 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही महाराष्ट्र की सतारा और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी कल ही घोषित किए जाएंगे. 51 विधानसभा सीटों में से करीब 30 सीट बीजेपी और उसके सहयोगियों के पास थीं. वहीं 12 सीटें कांग्रेस और बाकी अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के पास थीं. सोमवार को आयोजित हुए उपचुनाव में 57 फीसदी मतदान हुआ था.

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव हुआ था. वहीं इसके बाद गुजरात में छह, बिहार में पांच, असम में चार, पंजाब की चार, हिमाचल प्रदेश में दो, राजस्थान की दो और तमिलनाडु में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे. जिन दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से एक महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट है. ये सीटें एनसीपी और एलजेपी के पास थीं.

राजस्थान की दो सीटों पर कांग्रेस की नज़र

राजस्थान में अगर भाजपा और उसके सहयोगी आरएलपी से कांग्रेस दो सीटें छीनने में सफल हो जाती है तो वह विधानसभा में मजबूत स्थिति में आ जाएगी. यहां दो विधानसभा सीटों मंडावा और खींवसर के लिए उपचुनाव हुए थे.

Details: नतीजों का एलान होने से पहले जानें हरियाणा चुनाव का A टू Z ब्यौरा

सिक्किम में तीन सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे, जिनमें से मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पोकलोक कामरांग विधानसभा) भी उम्मीदवारों में से एक हैं. यहां 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के पास 18, बीजेपी के पास 10 हैं. कई अन्य के पार्टी छोड़ने के बाद सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के पास अब सिर्फ एक विधायक बच गया है. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी गंगटोक से हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं.

अल्पेश ठाकोर की किस्मत दांव पर

गुजरात में बनासकांठा जिले के थराड में, पाटन के राधनपुर, मेहसाना में खेरालु, अरवल्ली के बयाड में, अहमदाबाद के अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीट पर उपचुनाव हुआ था. बीजेपी ने राधनपुर से पूर्व कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर को चुनाव मैदान में उतारा था.

पंजाब के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत एक तरह से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नीतियों का समर्थन होगी. राज्य में फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे.

DETAILS: कल के फैसले से पहले आज जानें महाराष्ट्र के चुनाव का A टू Z ब्यौरा

अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट पर, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट सीट पर, तेलंगाना में हुजुरनगर सीट पर, मध्य प्रदेश की झाबुआ और मेघालय की शेल्ला सीट पर उपचुनाव हुआ था.

बिहार का उप चुनाव बेहद अहम

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर सीट पर चुनाव हुआ था. बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस उपचुनाव का प्रदर्शन नीतीश कुमार सरकार की नीतियों को लेकर जनता की राय के तौर पर देखा जा सकता है.

तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिले के विक्रवांदी और तिरुनेलवेल्ली जिले के नांगुनेरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. यहां मुकाबला अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच है. केरल में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती भी बृहस्पतिवार को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget