एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा गठबंधन को समर्थन देने की बात कहकर मुकरे नरेश टिकैत, कहा - हमारा आशीर्वाद सभी पार्टियों के साथ

Election 2022: बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हम एक गैर राजनीतिक संगठन है और जो भी हमारे पास आएगा हम उसे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद सूबे में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं. इसी पर कल (रविवार) रात एक बयान देते हुए भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रदेश में सपा-आरएलडी (SP-RLD) गठबंधन को समर्थन देने की बात कह दी थी.

उनके इस बयान के बाद पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज सुबह नरेश टिकैत से मिलने उनके घर भी पहुंचे. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज ने नरेश टिकैत से सवाल पूछा, जिसका जवाब देते उन्होंने संजीव बालियान को परिवार का आदमी बताया और कहा कि चुनावी समय में उनके पास सबको ही आने का अधिकार है. यह सबका घर है. टिकैत साहब (चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत) के समय से ही सभी पार्टियों के लोग यहां आते जाते रहे हैं.

हर दल के साथ है हमारा आशीर्वाद

नरेश टिकैत ने आगे कहा कि हमारे पास आने वाले हर व्यक्ति/दल को हम अपना आशीर्वाद देते हैं. हम एक गैर राजनीतिक संगठन हैं और जो भी हमारे पास आएगा हम उसे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं. गौरतलब है कि नरेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी गठबंधन को समर्थन देने की बात कही थी. हालांकि बाद में इस पर यू-टर्न लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास सभी पार्टी के लोग आते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 2014 में भी बीजेपी को आशीर्वाद दिया, 2017 में भी दिया और 2019 में भी आशीर्वाद दिया.

अंतिम फैसला जनता ही करेगी

नरेश टिकैत ने आगे कहा कि इस बार हम वह भूल नहीं करने वाले हैं. हम इस बार खुलकर किसी का भी समर्थन नहीं करेंगे. नरेश टिकैत ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अंतिम फैसला जनता को ही करना है हमारे पास इसका कोई अधिकार नहीं है.

Uttarakhand Election: हरक सिंह रावत को उत्तराखंड कैबिनेट और पार्टी से क्यों निकाला? CM धामी ने बताई वजह

उत्तराखंड कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद रो पड़े हरक सिंह रावत, कहा- इतने बड़े फैसले से पहले कुछ नहीं बताया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget