एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: बीजेपी कल जारी करेगी घोषणापत्र, कांग्रेस के वादों का जवाब देने की तैयारी

कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए सरकारी और निजी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का दांव खेला है. अब देखना होगा कि हरियाणा में बीजेपी के पिटारे से कौन से वादे निकलते हैं.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का कल (रविवार) सुबह 10 बजे घोषणापत्र जारी करेगी. हरियाणा के बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन की मौजूदगी में घोषणा-पत्र जारी होगा. बता दें पिछले साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस कर्जमाफी के वादे पर कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी, उसी को फिर से पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आजमाया है.

हरियाणा के लिए Congress ने लगाया वादों का अंबार, लेकिन क्या BJP को दे पाएगी मात?

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए कर्जमाफी का दांव चला है. अब देखना होगा कि हरियाणा में बीजेपी के पिटारे से कौन से वादे निकलते हैं. बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने जिस तरह से घोषणा-पत्र में किसानों, सरकारी कर्मचारियों और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं कर उन्हें रिझाने की कोशिश की है, उससे पार्टी पर भी इसका जवाब देने का दबाव है. हालांकि पार्टी जमीन पर उतर सकने वाले वादों को ही घोषणा-पत्र में जगह देना चाहती है.

हरियाणा: लोकसभा चुनाव में झटका खाया ' चौटाला परिवार' अभी भी हिचकोले ले रहा है

बीजेपी नेताओं का कहना है कि पहले की सरकारों में नौकरियों में पर्ची और खर्ची सिस्टम चलता था, मगर मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता बरती. घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता, बिना भेदभाव के विकास, निवेदन पर ट्रांसफर व्यवस्था जैसे कुछ मुद्दे हो सकते हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनावी रैलियों में इन वादों का जिक्र कर चुके हैं.

हरियाणा: योगी आदित्यनाथ का आरोप- कांग्रेस के नेता टिकट और अपनी पार्टी बेच रहे हैं

गौरतलब है कि कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए सरकारी और निजी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का दांव खेला है. कांग्रेस ने और भी कई वादे किए हैं, जिसमें मुफ्त बिजली, हर जिले में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल और विश्वविद्यालय जैसे वादे शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget