एक्सप्लोरर

BJP सांसद का बड़ा दावा, शिवसेना के 45 विधायक CM फडणवीस के संपर्क में

बीजेपी-शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद है. दोनों दलों के अपने-अपने दावे हैं. इस बीच बीजेपी के एक नेता ने दावा किया है कि शिवसेना के 45 विधायक मुख्यमत्री देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच बयानबाजी जारी है. इस बीच बीजेपी के सांसद संजय ककाड़े ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित करीब 45 विधायक बीजेपी के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने के इच्छुक हैं.

उन्होंने कहा ‘‘शिवसेना के 56 में से 45 विधायकों ने बीजेपी के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है. वे हमें फोन कर कह रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल कर लें.’’ ककाड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना के विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी किया जाए, ‘‘लेकिन हम बीजेपी के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं.’’ ककाड़े ने बताया कि 45 विधायकों की राय है कि सरकार बनाने के लिए बीजेपी और शिवसेना को हाथ मिला लेना चाहिए.

ककाड़े ने ऐसे समय में शिवसेना विधायकों को लेकर दावा किया है जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अगली सरकार का गठन बीजेपी के नेतृत्व में ही होगा. उन्होंने यह भी कहा है कि पूरे पांच साल के लिए मैं मुख्यमंत्री बनूंगा.

देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा, ''लोकसभा चुनाव से पहले जब गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया था तब शिवसेना से ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद का वादा नहीं किया गया था.''

शिवसेना को फडणवीस की दो टूक, कहा- बीजेपी ने 50-50 फॉर्मूले का वादा नहीं किया

वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम के दिन दावा किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई थी. इस बैठक में शाह ने वादा किया था कि विधानसभा में 50-50 के फॉर्मूले को लागू करेंगे.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं और राज्य की अगली सरकार में सत्ता में भागीदारी को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही है. 21 अक्टूबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विधायकों की संख्या 2014 की तुलना में घट गई जिसके बाद से शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है. शरद पवार नीत एनसीपी ने 54 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस के हिस्से 44 सीटें आई हैं. सूबे में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है.

महाराष्ट्र में CM पद की मांग पर अड़ी शिवसेना ने बीजेपी पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget