एक्सप्लोरर

बदला जाएगा तालकटोरा स्टेडियम का नाम, दिल्ली में जीत की भविष्यवाणी कर प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

Delhi Elections 2025: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि दिल्ली में आठ फरवरी को हमारी सरकार बनेगी. उसके बाद NDMC की पहली बैठक में ही हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदल देंगे.

Delhi Elections 2025: दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदल दिया जाएगा. नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने इसको लेकर ऐलान कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि आठ फरवरी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. 

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली में आठ फरवरी को हमारी सरकार बनेगी. उसके बाद नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (NDMC) की पहली बैठक में ही हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदल देंगे. तालकटोरा स्टेडियम का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रख दिया जाएगा.

प्रवेश शर्मा ने कहा, "नई दिल्ली में एक बड़ा स्टेडियम है- तालकटोरा, मुगलों के समय में एक बड़ा स्विमिंग पूल हुआ करता था जो कटोरा के शेप में होता था. इसलिए उसे तालकटोरा कहने लगे थे. आज बड़ी घोषणा यह करने जा रहा हूं कि 8 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी का कमल खिलेगा. सरकार बनने के बाद एनडीएमसी काउंसिल की पहली मीटिंग में तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखा जाएगा." 

जब प्रवेश वर्मा ने यह घोषणा की, उनके साथ एनडीएमसी के कॉउंसिल मेंबर वाल्मीकि समाज के अनिल वाल्मीकि बैठे हुए थे. उन्होंने कहा, "वाल्मीकि समाज एक पिछड़ा हुआ समाज है, अनुसूचित जाति का समाज है, जब तक अनुसूचित को आगे नहीं लेकर आएंगे देश आगे नहीं बढ़ेगा."

अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि वो चाहे मुझे गुंडा कहें, महिलाओं का सम्मान करने से रोकें, कब तक रोकेंगे? वह चुनाव हार रहे हैं. नई दिल्ली में भी कमल खिलेगा और दिल्ली में भी हम सरकार बनाएंगे. जब वह गुंडा कह रहे हैं तो वाल्मीकि समाज ने पंचायत करके आम आदमी पार्टी का बहिष्कार किया,  केजरीवाल वाल्मीकि समाज को गुंडा कहते हैं जो समाज उनको पहले सपोर्ट करता था उनको यहां से इलेक्शन जिताया था. जिस समाज की वजह से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने तीन-तीन बार. वाल्मीकि समाज को गुंडा कहते हैं, क्रिमिनल कहते हैं यह बहुत दुर्भाग्य की बात है. पहले फायदा उठाना उनको गुंडा कहना, क्रिमिनल कहना इसीलिए पूरे वाल्मीकि समाज ने उनका बहिष्कार किया है.

केजरीवाल और संदीप दीक्षित से मुकाबला 

बता दें कि प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली सीट से उतारा है. इसी सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं. जबकि कांग्रेस की ओर पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ताल ठोंक रहे हैं. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय बनता हुआ दिखाई दे रहा है. इस बार के चुनाव में नई दिल्ली सीट पर सबकी नजर है क्योंकि ये वही सीट पर जिस पर बीते तीन चुनावों से अरविंद केजरीवाल लगातार चुनाव जीत रहे हैं. इसके अलावा एक और तथ्य है कि इस सीट से जिस पार्टी का कैंडिजडेट चुनाव जीतता है, उसी की सरकार दिल्ली में बनती है.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget