एक्सप्लोरर

Ghoshnapatra 2022: 'घोषणापत्र' में सुरजेवाला ने संघ और BJP पर साधा निशाना, साथ ही कहा- कांग्रेस देश के DNA में, फिर उभरेगी

Ghoshnapatra Assembly Election 2022: रणदीप सुरजेवाला ने बेरोज़गारी, कृषि कानूनों, कानून व्यवस्था और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने से लेकर आगामी पांच राज्यों के चुनावों पर भी अपनी बात रखी.

Assembly Election 2022 Ghoshnapatra: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एबीपी न्यूज़ के खास चुनावी कार्यक्रम 'घोषणापत्र' पत्र में भारतीय जनता पार्टी और संघ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इस दौरान बेरोज़गारी, कृषि कानूनों, कानून व्यवस्था और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने से लेकर आगामी पांच राज्यों के चुनावों पर भी अपनी बात रखी. सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक मेन प्लेयर के तौर पर उभरेगी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नेता के तौर पर कांग्रेस के पास क्या कोई काट है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया में एक ट्रेंड नज़र आता है. वो ट्रेंड क्या है? डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 2009 से 2014 तक एक बेहतरीन सरकार दी. वो केजरीवाल जी हों, अन्ना हज़ारे हों, इंडिया अगैंस्ट करप्शन और आरएसएस की बैकिंग हो. उस सरकार (मनमोहन सिंह) को बदनाम करने के लिए एक बाकायदा एक लंबा कैंपेन चला. उसका नतीजा हुआ कि लोगों को लगा की कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. हमने ये स्वीकार किया और मोदी को को रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिल गया."

उन्होंने कहा, "इस देश में और इस दुनिया में भी एक नई किस्म की राजनीति हो रही है. वो राजनीति क्या है? वो राजनीति है कि जहां अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होगा और अल्पसंख्यकों का भय दिखाकर बहुसंख्यकों को डराया जाएगा. मैं बिल्कुल साफ शब्दों में आपको कहूंगा... 85, 90-92 करोड़ हिदुओं को बार बार बीजेपी और संघ के द्वारा कहा जाता है कि 18 या 15 करोड़ मुसलमान आपके दुश्मन है. 5-7 साल मोदी जी के काट दूं तो ये देश 70 साल तक इकट्ठे चला. हम एक दूसरे के दुश्मन कैसे हुए."

सुरजेवाला ने कहा कि इस देश में ये विचार दिया जा रहा है कि सिर्फ एक व्यक्ति या एक विचारधारा को ही सब जानकारी है और बाकी सब बेवकूफ हैं या बाकियों को बोलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कई बार बहुमत इस प्रकार से बहक जाता है. सात साल बाद देश के लोगों के सामने सच्चाई आने लगी है कि श्मशान और कब्रिस्तान रोटी नहीं दे सकता है, केवल लाश दे सकता है. जातियों का टकराव केवल हिंसा देता है, रोज़गार नहीं देता. हमारी सोच कुछ देर के लिए ज़रूर हारी, लेकिन हमारी सोच और विचारधारा इस देश के डीएनए में है, वो दोबारा उभरेगी.

सुरजेवाला ने कहा कि ये चुनाव चुनावी राज्यों की जनता के लिए एक मौका है. खासकर तीन राज्य पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए. उन्होंने कहा, "ये मौका है किसानों को, 700 किसानों ने अपनी ज़िंदगियां दी, लाखों किसान दिल्ली के दरवाज़े पर चीखते रहे चिल्लाते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री और मोदी सरकार ने उनकी एक न सुनी. जो तीन कृषि कानूनों से ग्रस्त रहे. पर उपचुनाव की हार के बाद वो कानून खत्म हुए और चोर दरवाज़े से उन्हें दोबारा वापस लाने की शुरुआत की जा रही है."

सुरजेवाला ने इस दौरान कहा कि ये मौका नौजवानों के लिए है. उन्होंने कहा कि ये मौका है, महंगाई, बेरोज़गारी का बदला लेने का. मौका है वोट की चोट से बीजेपी को जवाब देने का. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हम अपने बलबूते पर सरकार बनाएंगे. उत्तर प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस एक मेन प्लेयर के तौर पर उभरेगी.

अजब यूपी की गजब सियासत: इन नेताओं का है बाप-बेटी-भाई-भाई का रिश्ता, कोई सपा में चमका रहा राजनीति, कोई बीजेपी सांसद

Republic Day: दिल्ली सरकार ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, CM केजरीवाल का एलान- कार्यालय में अंबेडकर और भगत सिंह की लगेंगी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget