एक्सप्लोरर

पहले दिया बिना शर्त समर्थन, अब केजरीवाल ने रैली में कर दी 'मन की बात'! उमर अब्दुल्ला से कर दी ये मांग

Kejriwal advice to Omar Abdullah: अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उमर अब्दुल्ला को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि काम करने में अगर दिक्कत हो तो हमसे सलाह ले सकते हैं.

Kejriwal advice to Omar Abdullah: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार (13 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी की जीत पर लोगों का शुक्रिया अदा करने जम्मू संभाग के डोडा जिले में पहुंचे. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी आगामी भूमिका के लिए बधाई दी. 

केजरीवाल ने कहा, ''अगर उमर अब्दुल्ला साहब को सरकार चलाने में कोई दिक्कत है तो उन्हें मुझसे पूछना चाहिए, मैंने दिल्ली में सफलतापूर्वक सरकार चलाई है.'' उन्होंने मेहराज मलिक की तारीफ करते हुए कहा, "जब मैं मेहराज मलिक का संघर्ष देखता हूं, तो मुझे उनमें अरविंद केजरीवाल नजर आते हैं"

'जम्मू-कश्मीर में भी एलजी को दे दी गई शक्तियां'

उन्होंने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच समानता बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की तरह ही जम्मू-कश्मीर को भी "आधे राज्य" में बदल दिया गया है, जिसमें अधिकांश शक्तियां उपराज्यपाल को दे दी गई हैं.

वहीं, पीएम मोदी पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल मुफ्त में रेवड़ी बांटते हैं. हां, मोदी जी, मैं दिल्ली के लोगों को मुफ्त में रेवड़ी बांटता हूं. अगर हिम्मत है तो मुझे रोकने की कोशिश करो." "मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि हर चुनाव नेताओं के लिए जनता का संदेश होता है. इस लोकसभा चुनाव में मोदी जी ने कहा था कि हम 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लेकिन वे सिर्फ 240 सीटें ही जीत पाए. इसका क्या मतलब है?

'उम्मीद है कि AAP को मिलेगी अब्दुल्ला सरकार में भूमिका?'

केजरीवाल ने इसे जनता का संदेश बताते हुए कहा कि वे देश में पीएम मोदी के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं. केजरीवाल ने AAP पर भरोसा करने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया और स्कूल, अस्पताल बनाने और मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर केंद्रित एक नई तरह की राजनीति के बीज बोने के लिए उनकी प्रशंसा की.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने उम्मीद जताई कि AAP के पूर्ण समर्थन के बदले में मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की सरकार में भूमिका मिलेगी. उन्होंने कहा कि आप ने अब्दुल्ला सरकार को समर्थन दिया है, इसलिए उम्मीद है कि हमारे विधायक मेहराज मलिक को इस सरकार में जिम्मेदारी दी जाएगी,ताकि वह डोडा के साथ-साथ पूरे जम्मू-कश्मीर की सेवा कर सकें.

ये भी पढ़ें: 'हमें हुक्मरानों को जवाब देना है कि...', जम्मू के डोडा रैली से अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और BJP पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget