एक्सप्लोरर

UP Election: अखिलेश यादव की सीट पर सस्पेंस खत्म, बीजेपी ने सेफ सीट चुनने पर उठाए सवाल, कहा- यह उनकी गलतफहमी है

UP Assembly Elections 2022: करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव लोकसभा में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां 1.44 लाख से ज्यादा यादव मतदाता हैं.

Akhilesh Yadav Contest from Karhal Seat: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की करहल सीट से मैदान में उतरेंगे. वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले जब वह मुख्यमंत्री थे, तब वह विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे. अखिलेश इस समय आजमगढ़ (Azamgarh) से सांसद हैं. करहल सीट पर आगामी 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान होगा.

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का सात बार कब्जा रहा है. करहल सीट पर यादव मतदाताओं का दबदबा है. यहां इस बिरादरी की आबादी 28 प्रतिशत है. इसके अलावा इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत, ठाकुर की 13 प्रतिशत, ब्राह्मण की 12 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता 5 प्रतिशत हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लहर के बावजूद सपा उम्मीदवार सोबरन यादव को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम शाक्य को 38 हजार से ज्यादा मतों से हराया था. करीब 20 साल पहले 2002 में आखिरी बार बीजेपी इस सीट से जीती थी. उस वक्त सोबरन यादव बीजेपी के उम्मीदवार थे.

बीजेपी ने सेफ सीट चुनने पर उठाए सवाल

बीजेपी ने अखिलेश की करहल सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने कहा, "अखिलेश को अगर यह लगता है कि करहल उनके लिए सुरक्षित सीट है तो यह उनकी गलतफहमी है, जो विधानसभा चुनाव में दूर हो जाएगी. उनके पिता मुलायम सिंह यादव बीएसपी अध्यक्ष मायावती (Mayawati) की अपील के बाद किसी तरह से मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से चुनाव जीत पाए थे. इस बार भाजपा करहल में साइकिल को पंक्चर कर देगी ताकि वह एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ पहुंच सके.

बता दें, अखिलेश के पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव फिलहाल मैनपुरी से सांसद हैं. वह पांचवीं बार यहां से सांसद चुने गए हैं. मैनपुरी सीट से पिछली नौ बार से सपा का ही सांसद चुना जाता रहा है. मुलायम का करहल से गहरा नाता है. उन्होंने यहीं के जैन इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी और वह यहां टीचर भी रहे.

ये भी पढ़ें-

UP Chunav: दूसरे चरण की 55 सीटों पर मुस्लिम आबादी की बहुलता, जानें BJP-SP-BSP-कांग्रेस में कौन ज्यादा मजबूत?

एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM Modi, Joe Biden और Boris Johnson को भी पीछे छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
Embed widget