एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव की महाकुंभ में डुबकी, पार कराएगी मिल्कीपुर उपचुनाव की वैतरणी! जानें इसके सियासी मायने

Milkipur By Elections: इंडिया गठबंधन में शामिल दिग्गज नेताओं में शामिल अखिलेश यादव के महाकुंभ में जाकर स्नान करने के कई मायने निकलते हैं. गठबंधन के किसी भी बड़ी पार्टी के नेता महाकुंभ नहीं गए हैं.

Milkipur By Election: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार (26 जनवरी, 2025) को महाकुंभ में स्नान किया है. अखिलेश यादव लखनऊ से प्रयागराज आए थे. यहां पहुंचकर सपा सुप्रीमो ने सबसे पह संगम में आस्था की डुबकी लगाई. स्नान के बाद उन्होंने कहा कि मुझे यहां पवित्र डुबकी लगाने का मौका मिला. इस दौरान सपा सुप्रीमो ने महाकुंभ के लिए योगी सरकार से 10 हजार करोड़ और रुपये देने की मांग कर दी.  

इंडिया गठबंधन में शामिल दिग्गज नेताओं में शामिल अखिलेश यादव के महाकुंभ में जाकर स्नान करने के कई मायने निकलते हैं. इंडिया गठबंधन में शामिल किसी भी बड़ी पार्टी के नेताओं ने महाकुंभ की ओर रुख नहीं किया है. वहीं, अखिलेश यादव ने इस मामले में बड़ा संदेश दिया है. न केवल महाकुंभ में स्नान, बल्कि कुंभ को 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त आवंटन की मांग का मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

3 फरवरी को मिल्कीपुर जा रहे अखिलेश यादव

आगामी 3 फरवरी को अखिलेश यादव मिल्कीपुर में जनसभा करने वाले हैं और उससे पहले महाकुंभ स्नान के बाद उपचुनाव का खेल पलटने में काम आ सकता है. अखिलेश यादव की पार्टी को हमेशा से मुस्लिम और यादव वोटरों का समर्थन रहा है. अब सपा PDA फॉर्मूला पर काम कर रही है. PDA फॉर्मूला का असर बीते साल हुए लोकसभा चुनाव 2024 में भी देखने को मिला था. 

भाजपा और सपा के लिए नाक का सवाल बनी मिल्कीपुर सीट

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट भाजपा और सपा, दोनों के लिए ही नाक का सवाल बन गई है. सीट को जीतने के लिए दोनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. वैसे तो इस सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों का सपा की तरफ झुकाव है, लेकिन अखिलेश यादव के महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद मिल्कीपुर के हिंदू वोटर भी प्रभावित हो सकते हैं. 

मिल्कीपुर सीट पर जातीय समीकरण 

मिल्कीपुर सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर एक लाख से ज्यादा दलित मतदाता हैं. इन मतदाताओं का भाजपा और सपा में बंटना तय माना जा रहा है. बात करें MY वोट बैंक की तो सपा को पास यहां पर 50 हजार यादव और 26 हजार मुस्लिम वोटर हैं. अन्य वोटरों में ब्राह्मण-गोसाई 75 हजार हैं. ठाकुर- 22 हजार हैं. वैश्य 18 हजार, पासी 57 हजार, कोरी 18 हजार, रैदास 16 हजार, पाल 5 हजार, मौर्य 6 हजार हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद ने भाजपा के गोरखनाथ को 10 हजार से अधिक मतों से हराया था. अखिलेश यादव पार्टी से प्रत्याशी और सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद का समर्थन करने मिल्कीपुर जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Delhi Elections 2025: AAP ने लगाए बुजुर्गों की वोटिंग में झोल-झाल के आरोप, चुनाव आयोग ने दिया तगड़ा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget