एक्सप्लोरर

Delhi Elections 2025: AAP ने लगाए बुजुर्गों की वोटिंग में झोल-झाल के आरोप, चुनाव आयोग ने दिया तगड़ा जवाब

Delhi Assembly Elections 2025: होम वोटिंग ऑप्शन सुविधा के लिए पात्र मतदाताओं को आवेदन करने करने के लिए फॉर्म 12D भरना होगा. अब तक 85+ वरिष्ठ नागरिकों से 6447 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अब ज्यादा दिन शेष नहीं है. इसी बीच दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने भाजपा समेत चुनाव आयोग की होम वोटिंग ऑप्शन वाली प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर दिल्ली में लोगों के मताधिकार को छीन रही है. रविवार (26 जनवरी, 2025) को बुजुर्गों को घर से मतदान कराए जाने के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के अलावा बीजेपी के कार्यकर्ता भी साथ थे. चुनाव आयोग अब खुलकर बीजेपी के साथ दिख रहा है. यह भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद ही खतरनाक है. AAP के आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दे दिया है. 

आम आदमी पार्टी के सवालों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कहा, "आम चुनाव 2024 की तरह भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ विशेष समूहों के मतदाताओं की पहुंच बढ़ाने के लिए घर से मतदान या होम वोटिंग सुविधा प्रदान की है. यह पहल 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए मतदान की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है." 

सुविधा के लिए 12D आवेदन फॉर्म भरना होगा

चुनाव आयोग ने कहा, "इस सुविधा के लिए पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन करने हेतु फॉर्म 12D भरना होगा. दिल्ली के लिए अब तक 85+ वरिष्ठ नागरिकों से 6447 और दिव्यांग मतदाताओं से 1058 आवेदन प्राप्त हुए हैं. रविवार 26 जनवरी तक लगभग 1271 वरिष्ठ नागरिकों और 120 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का उपयोग किया है. एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद चुनाव अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों सहित एक मतदान टीम आधिकारिक मतदान तिथि यानी 5 फरवरी, 2025 से पहले मतदाता के निवास पर जाएगी."

पारदर्शिता के लिए वीडियो भी किया जा रहा रिकॉर्ड

भाजपा कार्यकर्ता के चुनाव आयोग की टीम के साथ होने के आरोप पर चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा, "पूरी प्रक्रिया और रूट प्लान को विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा और उम्मीदवार या उनके अधिकृत प्रतिनिधि मतदान टीम के साथ जाने के लिए अधिकृत होंगे. टीम मतदाता को एक बैलट पेपर प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि मतदान की प्रक्रिया गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी हो. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा रहा है."

होम वोटिंग विकल्प पूरी तरह से स्वैच्छिक

चुनाव आयोग ने भी साफ किया है कि जो मतदाता इस होम वोटिंग सुविधा का विकल्प चुनते हैं, उनको चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर वोट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह होम वोटिंग विकल्प पूरी तरह से स्वैच्छिक है. यह पहल समावेशी मतदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यह सुनिश्चित करती है कि वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग व्यक्ति आसानी से चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें."

यह भी पढ़ें- Delhi Airport Incident: सुरक्षा जांच के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐप्पल वॉच गायब, डॉक्टर ने दिखाई सूझबूझ, पकड़ा गया आरोपी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget