एक्सप्लोरर

ABP सर्वे: बिहार की किस सीट पर नतीजे 2014 के मुकाबले अभी बदल जाएंगे, जानें- एक-एक सीट का हिसाब

सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 34 सीटें मिलेंगी. इन 34 सीटों में से बीजेपी को 16 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, जेडीयू को 12 और एलजेपी को 6 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है.

ABP News-Nielsen Survey: बिहार में लोकसभा चुनावों से पहले एबीपी न्यूज़ ने नीलसन के साथ सर्वे किया है. इस सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 34 सीटें मिलेंगी. इन 34 सीटों में से बीजेपी को 16 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं, जेडीयू को 12 और एलजेपी को 6 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है. यूपीए के आंकड़ों की बात करें तो आरजेडी के खाते में 5 और आरएलएसपी को सिर्फ एक सीट मिलने की संभावना है. सर्वे में कांग्रेस एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है.

बिहार में इस बार गठबंधन की स्थिति अलग है. पिछले चुनाव में जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं था और दो सीटें जीता था. इसी तरह आरएलएसपी एनडीए का हिस्सा थी और तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार जहां जेडीयू एनडीए के साथ है तो वहीं, आरएलएसपी ने यूपीए का दामन थाम रखा है. ऐसे में सर्वे के मुताबिक ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि पिछली बार की तुलना में इस बार कौनसी पार्टी अपनी सीट बचा रही है और कौनसी पार्टी अपनी सीट खो रही है या कौन किसकी सीट पर कब्जा कर रहा है.

14 राज्यों की 294 सीटों का सर्वे: 2014 के मुकाबले NDA को 14 सीटों का नुकसान, UPA को 41 सीटों का फायदा

सबसे पहले जानें किस सीट पर कौन जीत रहा है

बीजेपी 

सर्वे के मुताबिक, बीजेपी इस बार 16 सीटें अपने कब्जे में कर सकती है. ये सीटें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सारण, महाराजगंज, मधुबनी, दरभंगा, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर और आरा हैं.

जेडीयू

सर्वे के मुताबिक, जेडीयू इस बार 12 सीटें अपने कब्जे में कर सकती है. ये सीटें वाल्मीकिनगर, सीवान, गोपालगंज, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, नालंदा और गया हैं.

एलजेपी

सर्वे के मुताबिक, एलजेपी इस बार 6 सीटें अपने कब्जे में कर सकती है. ये सीटें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा हैं.

आरजेडी और आरएलएसपी

सर्वे के मुताबिक, आरजेडी सिर्फ 6 सीटों पर जीतती दिख रही है. ये सीटें सीतामढ़ी,अररिया, भागलपुर, बांका और जहानाबाद  हैं. वहीं, आरएलएसपी सिर्फ काराकाट से जीत रही है.

पिछली बार किस सीट पर कौन जीता था

बीजेपी 

साल 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटों पर कब्जा किया था. ये सीटें वाल्मिकी नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिहोर, मधुबनी, झंझारपुर, धरभंगा, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज,  सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद, गया और नवादा थीं.

जेडीयू

साल 2014 के चुनाव में जेडीयू ने सिर्फ दो सीटों पर कब्जा किया था, ये सीटें पूर्णिया और नालंदा थीं.

एलजेपी

पिछले चुनाव में एलजेपी ने 6 सीटें जीती थीं. ये सीटें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर और जमुई थीं.

आरजेडी

पिछले चुनाव में आरजेडी ने सिर्फ 4 सीटें जीती थीं. ये सीटें अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका थीं.

आरएलएसपी

पिछले चुनाव में आरएलएसपी ने  3 सीटें जीती थीं. ये सीटें सीतामढ़ी, काराकाट और जहानाबाद थीं.

कांग्रेस और एनसीपी

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं. ये सीटें किशनगंज और सुपौल थीं. वहीं, एनसीपी ने कटिहार सीट पर अपना कब्जा जमाया था.

बता दें कि इस बार राज्य में बीजेपी और जेडीयू 17-17 और एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, आरजेडी 20, कांग्रेस 9, वीआईपी और हम 3-3 और आरएलएसपी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

सर्वे के मुताबिक, किसकी सीट पर कौन कब्जा कर रहा है?

सीतामढ़ी- ये लोकसभा सीट पिछली बार आरएलएसपी ने जीती थी, लेकिन तब वह एनडीए का हिस्सा थी. इस बार ये सीट यूपीए के कब्जे में जा रही है और इसपर आरजेडी कब्जा करती दिख रही है.

सुपौल- इस लोकसभा सीट पर पिछली बार कांग्रेस ने कब्जा किया था, लेकिन ये सीट इस बार एनडीए के खाते में जाती दिख रही है. इसपर जेडीयू जीत दर्ज कर सकती है.

किशनगंज- इस लोकसभा सीट पर भी पिछली बार कांग्रेस ने ही कब्जा किया था, लेकिन ये सीट इस बार एनडीए के खाते में जाती दिख रही है. इसपर जेडीयू जीत दर्ज कर सकती है.

कटिहार- इस लोकसभा सीट पर भी पिछली बार एनसीपी ने कब्जा किया था, लेकिन ये सीट भी इस बार एनडीए के खाते में जाती दिख रही है. इसपर भी जेडीयू जीत दर्ज कर सकती है.

पूर्णिया- ये सीट पिछली बार जेडीयू ने जीती थी, लेकिन तब जेडीयू एनडीए का हिस्सा नहीं थी. इस बार भी ये सीट जेडीयू ही जीत रही है औऱ वह एनडीए का हिस्सा है.

मधेपुरा- पिछली बार ये सीट आरजेडी जीती थी, लेकिन इस बार जेडीयू जीत रही है.

जहानाबाद- पिछली बार ये सीट आरएलएसपी ने जीती थी, लेकिन तब वह एनडीए का हिस्सा थी. इस बार ये सीट आरजेडी जीत रही है.

यह भी पढ़ें-

ABP न्यूज़ सर्वे: बिहार में BJP-JDU-LJP की आंधी, 2014 से भी बड़ी जीत मिलने के आसार

कांग्रेस घोषणापत्र: देशद्रोह कानून की धारा 124ए और आपराधिक मानहानि का कानून होगा खत्म

LokSabha Election 2019: ओडिशा में बोले पीएम मोदी-कांग्रेस-BJD ने गरीबों को गरीब बनाए रखने की साजिश रची

भोपालः कमलनाथ ने RSS दफ्तर को फिर से सुरक्षा देने के निर्देश दिए, दिग्विजय ने उठाया था सवाल

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget