एक्सप्लोरर

झारखंड: 2019 में बीजेपी को सीटों का नुकसान, कांग्रेस-जेएमएम को आठ सीटें मिलने का अनुमान- सर्वे

2014 के चुनाव नतीजों की बात करें तो राज्य में 'मोदी लहर' का पूरा असर देखने को मिला और बीजेपी ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दो सीटें जीती थीं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था.

ABP News 2019 Election Survey: प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य झारखंड राजनीतिक रूप से भी खास है. यहां लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. इस बार होने वाले आम चुनाव में नतीजे क्या होंगे इसपर सबकी नजरें होंगी. 2014 के चुनाव नतीजों की बात करें तो राज्य में 'मोदी लहर' का पूरा असर देखने को मिला और बीजेपी ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दो सीटें जीती थीं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था.

अभी चुनाव हुए तो क्या होंगे नतीजे?

ऐसे में जब लोकसभा चुनाव होने में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं, एबीपी न्यूज़-सी वोटर ने सर्वे के जरिए जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की है. इस सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए को पांच सीटें मिल सकती हैं. वहीं यूपीए को आठ और जेवीएम को एक सीट मिलती दिख रही है. यूपीए में जेएमएम और कांग्रेस शामिल हैं. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को तीन और जेएमएम (झारखंड विकास मोर्चा)को पांच सीटें मिल सकती हैं.

किसको कितने वोट शेयर

अगर वोट शेयर की बात करें तो यूपीए को 46.50 फीसदी, एनडीए को 41.90 फीसदी और जेएमएम को 10.10 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खात में 1.40 फीसदी वोट जाती दिख रही हैं. बता दें कि ये सर्वे देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है. इस दौरान 22309 लोगों से बातचीत की गई.

2009 में क्या रहे थे नतीजे

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी 12 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें उसे आठ सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस ने नौ सीटों पर चुनाव लड़कर एक सीट ही जीती थी. जेएमएम ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी. वहीं जेवीएम के खाते में एक सीट गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget