एक्सप्लोरर

Poll of Exit Polls: किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें, UP के महा एग्जिट पोल में जान लीजिए सबकुछ

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इस बात का पता तो 10 मार्च को ही चल पाएगा. पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में जानिए किस एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी को जीत मिल रही है.

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर आज सातवें चरण की वोटिंग खत्म हो गई. सातवें चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है. वहीं समाजवादी पार्टी एग्जिट पोल में यूपी की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है.

हालांकि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इस बात का पता तो 10 मार्च को ही चल पाएगा, लेकिन एग्जिट पोल से कुछ हद तक तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. पोल ऑफ पोल्स में जानिए किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें.

एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को यूपी में 228 से 244 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को इस एग्जिट पोल में 132 से 148 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं बीएसपी 13-21 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. इसके अलावा कांग्रेस को 4-8 सीटें मिल सकती हैं.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
वहीं दूसरी ओर इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 288-326 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं सपा गठबंधन को इस पोल में 71-101 सीटें मिल सकती हैं. बीएसपी के इस पोल में 3-9 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है. वहीं कांग्रेस के खाते में इस पोल में 1-3 सीटें आ सकती हैं. 

टाइम्स नाऊ वीटो
टाइम्स नाऊ वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 225 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा गठबंधन को 151 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. बीएसपी को इस एग्जिट पोल में 14 सीटें मिलने का दावा किया गया है. वहीं कांग्रेस के खाते में 9 सीटें जाने की संभावना जताई गई है. 

टीवी9 भारतवर्ष पोलस्टार्ट
टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में बीजेपी को 211-225 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं समाजवादी पार्टी प्लस को 146 से 160 सीटें मिल सकती हैं. बीएसपी को 14-24 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं, इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 4-6 सीटें जा रही हैं. 

न्यूज 24 टुडे चाणक्य
चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को यूपी में 294 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है. समाजवादी पार्टी गठबंधन को 105 सीटें  मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा बीएसपी को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं कांग्रेस 1 सीट जीतती हुई दिख रही है. 

यह भी पढ़ेंः Goa Exit Polls 2022: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बोले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, बीजेपी को मिलेंगी इतनी सीटें

यह भी पढ़ें: Punjab Exit Poll 2022: पंजाब में किसे मिलेगा सिंहासन, बीजेपी-अकाली-कांग्रेस और आप में इस बार किसे कितने प्रतिशत मिला वोट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget