एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll: कर्नाटक में NDA या कांग्रेस? किसको कितनी सीटों का फायदा, जानिए

ABP Cvoter Opinion Poll 2024: कर्नाटक में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है. कांग्रेस को थोड़ा फायदा मिल रहा है.

ABP Cvoter Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में अधिकतर बीजेपी के खाते में जाने की संभावना है. हालांकि, राज्य में एनडीए गठबंधन की सीटों की संख्या कम होती दिख रही है. वहीं, कांग्रेस पार्टी को फायदा होता दिख रहा है. इसके बावजूद एनडीए गठबंधन का वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा रहने के आसार हैं.

एबीपी सी वोटर के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, कांग्रेस के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं.

क्या होगा वोट शेयर?

कर्नाटक में एनडीए का वोट शेयर 53 फीसदी रहने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 42 फीसदी और अन्य को 5 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. हालांकि, वोट शेयर के हिसाब से सीटों के मामले में कांग्रेस पार्टी काफी पीछे है. 2019 से तुलना करें तो बीजेपी के खाते में 25 सीटें गई थीं. जेडीएस के खाते में भी एक सीट गई थी. इस लिहाज से एनडीए गठबंधन को कुछ सीटों का नुकसान हो रहा है. 

कांग्रेस को फायदा

कांग्रेस यहां पिछले चुनाव में महज 1 सीट मिली थी. 2014 की तुलना में पार्टी को 8 सीटों का नुकसान हुआ था. इस बार कांग्रेस का वोट शेयर 42 फीसदी है और पार्टी के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं. ऐसे में कांग्रेस को 4 सीटों का फायदा हो रहा है, लेकिन राज्य में अपनी खोई जमीन हासिल करना पार्टी के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, राज्य में कांग्रेस की सरकार है और बीजेपी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इसका असर विधानसभा में देखने को मिला था. अब लोकसभा में भी यही हवा रही तो कांग्रेस की सीटें और ज्यादा बढ़ सकती हैं.

(Disclaimer- लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले abp न्यूज के लिए सी वोटर ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. लोकसभा की सभी 543 सीटों सीटों के लिए 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच सर्वे किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget