एक्सप्लोरर

Watch: सीएम योगी के रिपोर्ट कार्ड पर आप का बड़ा हमला, कहा- इतना काम किया होता तो नेता नहीं दौड़ाए जाते

UP Election: सीएम योगी ने कहा कि पांच साल में भाजपा ने अपने संकल्पों के हिसाब से काम किया. दो साल से कोरोना एक चुनौती बनी हुई है. 5 साल पहले जनता से जो वादे किए वो सब पूरे किए.

CM Yogi's Report Card: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार की तरफ से पेश रिपोर्ट कार्ड पर सवाल खड़े किए. सीएम योगी ने कहा कि  सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रही है. जब पांच साल पहले चुनाव हो रहे थे तब हमने कुछ संकल्प लिए थे. उसी दिशा में पिछले पांच सालों में जो कुछ किया है, उसकी रिपोर्ट देने मैं यहां आया हूं.

यूपी के सीएम ने कहा कि पांच में से तीन साल निर्विघ्न रूप से बेहतरी की ओर हम निरंतर बढ़ते रहे, लेकिन आगे के दो वर्ष कोरोना महामारी हमारे लिए जीवन और जीविका दोनों के लिए चुनौती बनकर आयी थी. भारत में इस महामारी से निपटने के लिए जो प्रयास किए, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई. आज उसी का परिणाम है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य कोविड प्रबंधन में सबसे बेहतरीन काम किया. आज शत प्रतिशत आबादी को पहली डोज़ मिल गई है. 70% से अधिक ने दूसरी डोज़ ले ली है.

बीजेपी ने संकल्पों के हिसाब से किया काम

सीएम योगी ने कहा कि पांच साल में भाजपा ने अपने संकल्पों के हिसाब से काम किया. दो साल से कोरोना एक चुनौती बनी हुई है. 5 साल पहले जनता से जो वादे किए वो सब पूरे किए. यूपी में बड़ी आबादी का टीकाकरण हो चुका है. 70 साल में जो काम नहीं हुआ वो पांच साल में किया. 5 साल के कार्यकाल में मील के पत्थर गढ़े हैं. देश में सबसे ज्यादा कोरोना के टेस्ट यूपी में हुए है.

551 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट

कोरोना में उत्तर प्रदेश में 551 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुए. थर्ड वेव को हम पूरी तरह नियंत्रित कर चुके हैं. भारत दुनिया के लिए कोविड प्रबन्धन की नजीर बना. उत्तरप्रदेश उस मॉडल में अग्रणी रहा. कोविड मैनेजमेंट में यूपी नम्बर 1 रहा. प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई. आज प्रति व्यक्ति आय 94 हजार तक पहुंच गई है। कोविड के बावजूद बजट 6 लाख तक पहुंचा. निवेश के अच्छे गंतव्य के रूप में प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई। आज प्रदेश इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में नम्बर 2 पर है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस रिफॉर्म एक सपना था. पुलिस पिछली सरकारों के लिए स्वार्थों के एजेंडा बन गई थी. भर्तियां नही होती थीं. पिछले 5 वर्ष में डेढ़ लाख भर्तियां बिना भेदभाव हुई. 86 हजार प्रमोशन हुए. पुलिस आधुनिकीकरण की ओर कार्य हुए. अत्याधुनिक सुविधायुक्त की गई. पुलिस लाइन का पुनरुद्धार कार्य हुआ.

2017 के बाद कोई दंगा नहीं

यूपी सीएम ने आगे कहा कि 18 रेंज में फॉरेंसिक लैब्स की कार्रवाई हो रही है. इनमें 6 फोरेंसिक लैब्स क्रियाशील हैं. ग्राम पंचायतों में महिला पुलिसकर्मी बीट की तैनाती की गई. 5 साल में 3 गुना महिला भर्ती हुई. प्रदेश के 1535 थानों में एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्पडेस्क कार्य कर रही हैं. 4 पुलिस कमिश्नरेट स्थापित हुए. हर थानों में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था की गई. नए थानों, फायर टेंडर का निर्माण हुआ. कोई आतंकी घटना नहीं हुई. प्रदेश में धर्मांतरण, लोक क्षतिपूर्ति कानून बनाए गये. जो माफिया और पेशेवर अपराधी खतरा थे, उन पर नकेल कसी. बीएसपी की सरकार में 364 दंगे 5 साल में हुए. सपा सरकार में बड़े-बड़े दंगे 700 के करीब हुए. 2017 से अब तक दंगा और कोई आतंकी घटना नहीं. हमने हर जरूरी जगह पर एटीएस सेंटर स्थापित करने का काम किया.

यही काम से छवि और धारणा बदली. पहले इन्वेस्ट समिट में 4.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हुए जिनमे 3 लाख करोड़ के एमओयू जमीन पर उतारे। कोरोना काल मे 66 हजार करोड़ का निवेश हुआ। डिस्प्ले यूनिट हमने चीन से छीन कर भारत लाई। पहला डाटा सेंटर भी यूपी में बन रहा. डिफेंस कॉरिडोर हम बना रहे। लखनऊ में ब्रह्मोस बनाने का काम शुरू हो रहा। 2016-17 की तुलना 2020-21 से करें तो डकैती 58% रेप के मामलों में 43% कमी आई है।

 ‘आप’ ने उठाए सवाल

इधर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीएम योगी के रिपोर्ट कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इतना ही काम किया गया होता तो इतने नेताओं को नहीं दौड़ाया जाता.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget