एक्सप्लोरर

AAP की महारैली: अरविंद केजरीवाल, ममता और नायडू भरेंगे मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार

AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे.

नई दिल्ली: एक महीने के भीतर दूसरी बार आज विपक्षी पार्टियों का जमघट लगेगा. इस बार जगह दिल्ली का जंतर-मंतर है और इसका नेतृत्व अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) कर रही है. इस रैली को 'तानाशाही हटाओ-लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' का नाम दिया गया है.

इससे पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता में 19 जनवरी को महारैली का आयोजन किया था. इस महारैली में 20 से अधिक पार्टियों के शीर्ष नेता पहुंचे थे. सभी विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना चाहती है.

रैली में शामिल होने की अपील करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया, ''हमारी आजादी और लोकतंत्र के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी कुर्बानी दी है. हम उनके बलिदान को भूलकर किसी तानाशाह के उत्पीड़न पर चुप नहीं रहेंगे. लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह आज दोपहर से जंतर-मंतर पर शुरू होगा. हमारे साथ खड़ें हों.''

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी महा रैली को संबोधित करेंगे.

उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी रैली में शिरकत कर रहे हैं तो दिल्ली सरकार में मंत्री राय ने कहा कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया है. राय ने बताया कि पार्टी ने उन सभी विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा है जो पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनर्जी की ओर से आयोजित की गई बीजेपी विरोधी रैली में आए थे.

राफेल डील: संसद परिसर में विपक्षी दलों का हल्लाबोल, सोनिया गांधी बोलीं- मोदी 'ब्‍लफमास्टर' हैं

सूत्रों ने बताया कि आम चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं, ऐसे में यह रैली बीजेपी और उसके राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों को चुनौती देने के वास्ते एक महागठबंधन बनाने के लिए विपक्षी नेताओं को साथ लाएगी.

आप की रैली से पहले दिल्ली में पोस्टर लगाए गए हैं. ऐसे ही एक पोस्टर में टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी की कार्टून के साथ लिखा गया है, दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget