एक्सप्लोरर

World BooK Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है 'विश्व पुस्तक दिवस', इससे जुड़ी कई रोचक बातें भी जानें

किताबों के महत्व को बताने के लिए हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड बुक डे के रूप में मनाया जाता है. गौरतलब है कि इस दिन कई महान लेखकों का या जन्म हुआ था या उनकी मृत्यु हुई थी. इस कारण 23 अप्रैल को इन लेखकों को श्रद्धांजली भी दी जाती है.

हर साल 23 अप्रैल को  दुनिया भर में टवर्ल्ड बुक डे’ को  मनाया जाता है. इस दिन को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट डे भी कहा जाता है. विश्व पुस्तक दिवस को किताबें पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट के लाभ को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. किताबें हर किसी की लाइफ का अभिन्न हिस्सा होती है. ये न केवल हमारा ज्ञान बढ़ाती हैं बल्कि अकेलेपन में सच्चे मित्र का रोल भी निभाती है. पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए ही वर्ल्ड बुक डे का आयोजन हर साल UNESCO द्वारा किया जाता है. इस साल वर्ल्ड बुक डे का 25 वां एडिशन मनाया जाएगा.

क्यों 23 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे

23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे के रूप में मनाने की एक वजह ये भी है कि इस दिन कई प्रमुख लेखक या पैदा हुए थे या उनकी मृत्यु हो गई थी. विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्लाया का 23 अप्रैल को निधन हुआ था जबकि मैनुएल मेजिया वल्लेजो और मौरिस ड्रून 23 अप्रैल के दिन पैदा हुए थे.

यूनेस्को ने 23 अप्रैल 1995 को की थी वर्ल्ड बुक डे मनाने की शुरुआत

वर्ल्ड बुक डे के दिन यूनेस्कों और उसके अन्य सहयोगी संगठन आगामी वर्ष के लिए वर्ल्ड बुक कैपिटल का भी चुनाव करते हैं. इसका उद्देश्य ये होता है कि अगले एक साल के लिए किताबों के आस-पास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. वैसे दुनियाभर में वर्ल्ड बुक डे मनाने का मकसद यही है कि लोगों को किताबों की अहमियत के बारे में पता चले. यूनेस्कों ने 23 अप्रैल 1995 को इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी. पैरिस में यूनेस्को की एक आमसभा में फऐसला लिया गया था कि दुनिया भर के लेखकों का सम्मान और श्रद्धांजली देने व किताबों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए हर साल विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाएगा. इस दिवस के जरिए दुनियाभर में साक्षरता को बढ़ावा देना भी एक मकसद है.

दुनिया में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे

दुनिया के विभिन्न देशों में वर्ल्ड बुक डे को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. कहीं पर मुफ्त में पुस्तकें वितरित की जाती हैं तो कहीं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. स्पेन में दो दिनों तक रीडिंग मैराथन का आयोजन किया जाता है. इसके अंत में एक लेखक को मिगेल डे सरवांटिस पुरस्कार से नवाजा जाता है. इस दिन स्वीडन में स्कूलों में और कॉलेजो में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होता है. इस साल कोरोना संक्रमण के कारण इस तरह के आयोजन पर संशय है.

ये भी पढ़ें

National Aptitude Test: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर टेस्ट 1 की रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

असम में हर दिन 1000 कोरोना संक्रमण के मामले आए तो सभी शिक्षण संस्थान किए जाएंगे बंद

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget