एक्सप्लोरर

असम में हर दिन 1000 कोरोना संक्रमण के मामले आए तो सभी शिक्षण संस्थान किए जाएंगे बंद

असम में अगर हर दिन 1 हजार तक कोरोना संक्रमण के मामले आते हैं तो जिला प्रशासन को सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का अधिकार दिया गया है. इसके साथ ही स्कूलों को सुबह की असेंबली करने से मना किया गया है.

असम राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोविड-​​19 स्थिति की जांच करने के लिए, 21 अप्रैल, 2021, बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की. इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अगर गुवाहाटी मेट्रो में हर रोज कोरोना संक्रमण के नए मामलो की दर 1000 के पार हो जाती है, तो जिला प्रशासन के पास शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों को बंद करने का निर्णय लेने का अधिकार है.

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट भी किया

हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट भी किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि राज्य में कोविड 19 और इसके प्रबंधन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, PWD और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी. हम सभी फिर से महामारी से निपटने के लिए तैयार हैं, एक साथ, मिलकर कोशिश करेंगे और जीत हासिल करेंगें.” इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि, गुवाहाटी मेट्रो में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण मामले की दर 1000 तक पहुंच जाने पर, जिला प्रशासन को शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों को बंद करने का निर्णय लेने के लिए राज्य द्वारा अधिकृत किया गया है. COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें.”

असम सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

असम सरकार ने कोविड-19 दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जिसके अनुसार राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों सहित स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को क्वालिटी वर्चुअल शिक्षा प्रदान करनी चाहिए.कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ दी जाएंगी और स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे एंट्री और एग्जिट गेट पर भीड़ से बचने के लिए कक्षा के समय को बदलें.

राज्य सरकार ने भी स्कूलों से सुबह की असेंबली या किसी अन्य असेंबली से बचने के लिए कहा है.

जो परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं वे जारी रहेंगी

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुवाहटी विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, परीक्षा के एक वैकल्पिक ऑप्शन पर भी काम किया जा रहा है.  विश्वविद्यालय द्वारा अपनाई गई विधि का विवरण शीघ्र ही नोटिफाई किया जाएगा. हालांकि, परीक्षाएं जो पहले ही शुरू हो चुकी हैं, अनुसूची के अनुसार जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें

Goa Board Exam 2021:गोवा में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टली, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद फैसला

IAS Success Story: यूपीएससी में लगातार दो बार हुए फेल, फिर अच्छी रैंक नहीं मिली, आखिरकार चौथे प्रयास में आईएएस बने शुभम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget