एक्सप्लोरर

आखिर किस कोर्स की पढ़ाई के लिए हिंदुस्तान से बांग्लादेश जाते हैं स्टूडेंट्स?

Indian Students In Bangladesh: भारतीय छात्र सबसे ज्यादा कौन सी डिग्री लेने के लिए बांग्लादेश जाते हैं. इस पड़ोसी देश में ऐसा क्या खास है जो इंडियन स्टूडेंट्स यहां का रुख करते हैं.

Why Indian Students Visit Bangladesh: इंडिया से हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं. इस काम के लिए भारतीय पड़ोसी देश बांग्लादेश को भी चुनते हैं. ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि इंडिया में बांग्लादेश से कहीं बेहतर सुविधाएं हैं तो भारतीय किस चीज की पढ़ाई करने और क्यों पड़ोसी देश का रुख करते हैं, तो हम इसका जवाब दिए देते हैं. यहां से अधिकतर छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए बांग्लादेश जाते हैं.

हर साल जाते हैं छात्र

हर साल हजारों की संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई के लिए बांग्लादेश जाते हैं. वजहें बहुत हैं पर आगे बढ़ने से पहले स्टूडेंट्स की एएक अनुमानित संख्या जान लेते हैं जो हर साल एमबीबीएस के लिए इंडिया छोड़ बांग्लादेश का रुख करती है. साल 2022 की बात करें तो इंडियन गवर्नमेंट द्वारा दिए गए डेटा के मुताबिक 9308 कैंडिडेट्स इंडिया से बांग्लादेश गए.

इनमें से 922 ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन में भी हिस्सा लिया. यानी ये विदेश से पढ़कर इंडिया में ही प्रैक्टिस करना चाहते थे. मोटी तौर पर कहें तो हर साल 10 हजार के करीब इंडियन स्टूडेंट्स एमबीबीएस के लिए पड़ोसी देश जाते हैं.

क्यों करते हैं बांग्लादेश का चुनाव

बांग्लादेश के चुनाव के पीछे एक नहीं कई सारे कारण हैं, जिनकी मोटी जानकारी हम यहां दे रहे हैं.

  • बांग्लादेश और इंडिया के बीच दूरी बहुत कम है. दूसरी विदेशी धरती के मुकाबले यहां आना-जाना कम खर्च में हो जाता है.
  • प्लेन से कोलकाता से ढ़ाका 5000 के करीब, रोड से 1500 के करीब और ट्रेन से 1200 में पहुंचा जा सकता है. इसलिए कैंडिडेट्स को विदेश में पढ़ने के बावजूद देश से कनेक्ट रहना आसान हो जाता है.
  • यहां और वहां के कल्चर में बहुत फर्क नहीं है और अगर आपको थोड़ी-बहुत बंगाली आती है तो ये और भी बढ़िया होता है. यहां अधिकतम मुस्लिम रहते हैं.
  • इंडिया के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की तुलना में यहां एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्च काफी कम है. यहां मेडिकल की बैचलर्स डिग्री पांच साल की है और एक साल का इंटर्नशिप पीरियड है. पूरा कोर्स जिसमें रहने का खर्च भी है 30 से 40 लाख तक में हो जाता है.
  • इंडिया में सीटें कम हैं तो कई बार जिन कैंडिडे्टस को यहां एडमिशन नहीं मिलता वे पड़ोसी देश से एमबीबीएस करने का फैसला लेते हैं. यहां एडमिशन के लिए पात्रता पीसीबी विषयों के साथ कम से कम 50 परसेंट अंकों से 12वीं पास और नीट क्वालीफाई होना है.
  • नीट पास करने के बाद लगभग सभी विदेशी देशों में कैंडिडे्टस को एमबीबीएस में एडमिशन मिल जाता है. यहां पढ़ाई का माध्यम इंग्लिश है इसलिए भी इंडियन कैंडिडेट्स को आराम रहता है. 

यह भी पढ़ें: क्या कल जारी होंगे CUET UG परीक्षा के नतीजे, क्या है अपडेट? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget