एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: क्या कल जारी होंगे सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे और फाइनल आंसर-की, क्या है अपडेट?

CUET UG Result 2024 Update: सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं. कट-ऑफ से लेकर मेरिट लिस्ट तक के बारे में अपडेट पढ़ें यहां.

NTA May Release CUET UG Result And Final Answer Key Tomorrow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के नतीजे जारी कर सकती है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा दी है, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – exams.nta.ac.in/CUET-UG. यहां से आपको परीक्षा से संबंधित सभी डिटेल मिल जाएंगे.

दोनों नतीजे आएंगे साथ

बता दें कि इस साल की सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया गया था और एग्जाम 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई के दिन विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुआ था. परीक्षा में कुछ समस्याएं आने की शिकायत मिलने पर एनटीए ने करीब 1000 छात्रों के लिए फिर से एग्जाम करवाया, ये एग्जाम 19 जुलाई के दिन आयोजित हुआ. इन दोनों के ही या कहें पूरी परीक्षा के नतीजे एक साथ जारी होंगे.

फाइनल आंसर-की भी होगी रिलीज

करीब 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की और नतीजों की प्रतीक्षा है जो कल पूरी हो सकती है. कल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की दोनों ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जा सकते हैं. बेहतर होगा डिटेल और अपडेट जानने के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें.

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक

  • सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जाएं और उस लिंक को तलाशें जिस पर लिखा हो Download CUET UG Result 2024.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पे पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे आपके काम आएगा.
  • परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
  • इसी वेबसाइट से आप फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड कर सकते हैं.

कट-ऑफ होगा जारी

जैसे ही सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजे जारी होंगे, उसके बाद एग्जाम में भाग लेने वाले कॉलेज आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेंगे. इस साल का कट-ऑफ कितना रहता है ये तो नतीजे आने के बाद ही साफ होगा पर पिछले साल की बात करें तो इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री जैसे विषयों का कट-ऑफ 95 परसेंट से ऊपर गया था. 

यह भी पढ़ें: बैंक मेें नौकरी का आज आखिरी दिन, बंद हो जाएगा 6 हजार पदों के लिए एप्लीकेशन लिंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
MPSC भर्ती पर छात्र आंदोलन का असर, जानें कौन-सी परीक्षाएं हुईं स्थगित?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
झारखंड छात्र आंदोलन के बीच 2 और JPSC परीक्षाएं रद्द, जानें अब तक कितने एग्जाम रद्द?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget