एक्सप्लोरर

WBJEE Exam 2021: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस Exam17 जुलाई को किया जाएगा आयोजित

WBJEE Exam 2021: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (WBJEE) 17 जुलाई को होगी. WBJEE बोर्ड के अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने बुधवार को घोषणा की कि स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए 274 केंद्रों पर कुल 92,695 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा जिससे यह राज्य में पहली मेजर परीक्षा होगी, जो कोविड -19 स्थिति में सुधार के बीच ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी. इस बात की जानकारी बुधवार को WBJEE बोर्ड के अध्यक्ष मलायेंदु साहा ने दी. उन्होंने कहा कि 274 केंद्रों पर अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए कुल 92695 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे.

WBJEE इस साल राज्य में आयोजित होने वाली पहली ऑफलाइन परीक्षा
WBJEE बोर्ड के अध्यक्ष मलायेंदु साहा ने ये भी कहा कि, “ पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन राज्य में इस साल आयोजित होने वाली पहली ऑफ़लाइन परीक्षा होगी और उम्मीदवारों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और परीक्षा प्रक्रिया में शामिल लोगों का पूरा ध्यान रखते हुए हम चुनौती पेश करेगी, जिसका सामना करने के बारे में हम आश्वस्त हैं. "
उन्होंने कहा कि परीक्षा पहले 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन इस उम्मीद के साथ इसे छह दिन के लिए टाल दिया गया कि महामारी की स्थिति में और सुधार होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा, "दो उम्मीदवारों की सीटों के बीच कम से कम 4-5 फीट की दूरी होगी और एक उम्मीदवार को छोटी मेज पर और दो को बड़े पर बैठाया जाएगा."

14 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे
उन्होंने कहा कि बोर्ड की 14 अगस्त तक परिणाम घोषित करने और 15 सितंबर तक तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की योजना है. साहा ने कहा, "छात्रों के समग्र हित में, हम ये सभी निर्णय ले रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपने संसाधनों का अनुकूलन करेंगे कि सब कुछ सुचारू रूप से हो." उन्होंने कहा कि चल रहे प्रतिबंधों के बीच परिवहन की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए,  परीक्षा रविवार को आयोजित करने की बजाय शनिवार को आयोजित की जा रही है.

करीब 40 फीसदी उम्मीदवार राज्य के बाहर से हैं
उन्होंने कहा कि इस साल करीब 40 फीसदी उम्मीदवार राज्य के बाहर से हैं. उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड इस साल 11 अलग-अलग परीक्षाएं भी आयोजित करेगा, जिसमें 7 और 8 अगस्त को होने वाले यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा भी शामिल है.

ये भी पढ़ें

CBSE Board Results 2021 Helpdesk: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए शुरू की हेल्प डेस्क, स्कूलों की करेगी मदद 

OSSSC RI Recruitment 2021: रेवेन्यू इंस्पेक्टर के 586 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget