एक्सप्लोरर

विराट कोहली को कितनी सैलरी देता है BCCI, क्या टेस्ट से संन्यास के बाद कम हो जाएगी रकम?

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं अब उनकी सालाना सैलरी पर क्या फर्क पड़ेगा.

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी टॉप पर रहते हैं. लेकिन अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर विराट टेस्ट से संन्यास लेते हैं, तो क्या उनकी BCCI से मिलने वाली सैलरी पर कोई असर पड़ेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट को BCCI की तरफ से 7 करोड़ रुपये साल के दिए जाते हैं. इसके अलावा उन्हें एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपये की मैच फीस भी दी जाती है. BCCI हर साल अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटता है-

  • A+ ग्रेड (7 करोड़ रुपये सालाना)
  • A ग्रेड (5 करोड़ रुपये सालाना)
  • B ग्रेड (3 करोड़ रुपये सालाना)
  • C ग्रेड (1 करोड़ रुपये सालाना)

विराट कोहली इस वक्त BCCI की A+ ग्रेड लिस्ट में शामिल हैं, यानी उन्हें हर साल 7 करोड़ रुपये बतौर फिक्स सैलरी मिलते हैं. इसके अलावा हर मैच खेलने पर उन्हें अलग से मैच फीस भी मिलती है. कोहली ने T20I से बीते दिनों सन्यास ले लिया था. 

  • टेस्ट मैच के लिए - 15 लाख रुपये
  • वनडे मैच के लिए - 6 लाख रुपये
  • T20I मैच के लिए - 3 लाख रुपये

टेस्ट से संन्यास लेने पर क्या होगा?

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, तो मैच फीस में तो फर्क पड़ेगा क्योंकि वे टेस्ट नहीं खेलेंगे, लेकिन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रकम पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं होगा जब तक वे BCCI की A+ कैटेगरी में बने रहते हैं. हालांकि, BCCI हर साल प्रदर्शन और फॉर्म के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट की समीक्षा करता है. अगर विराट सिर्फ एक या दो फॉर्मेट खेलते हैं, तो भविष्य में उन्हें A+ से A ग्रेड में डाला जा सकता है, जिससे उनकी सालाना सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ हो सकती है. 

ब्रांड वैल्यू पर भी असर?

टेस्ट से संन्यास का उनकी ब्रांड वैल्यू पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि विराट कोहली अभी भी सोशल मीडिया और विज्ञापन की दुनिया में सबसे बड़ा नाम हैं. वे IPL, वनडे और T20 जैसे बड़े मंचों पर भी खेल रहे हैं, जिससे उनका लोकप्रियता ग्राफ बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- SBI में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget