एक्सप्लोरर

​​UPTET Result 2021: 20 हजार यूपीटीईटी उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया, ये है कारण

​UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में किया गया था.

UPTET Result: जो छात्र यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा 20 हजार उम्मीदवारों के यूपीटीईटी 2021 के नतीजे जारी नहीं किए गए हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के निर्देश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सम्मिलित तो कर लिया था. मगर अब इनका रिजल्ट रोक लिया गया है.

जिन उम्मीदवारों के नतीजे रोके गए हैं, उन्होंने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण की है. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अब अब सिंगल बेंच के फैसले के विरुद्ध डबल बेंच में अपील करने जा रहे हैं. सचिव द्वारा शासन से अपील करने की अनुमति मांगी गई है. परीक्षा में शामिल ऐसे उम्मीदवारों के रिजल्ट में कोर्ट केस लिखकर आ रहा है. यूपीटीईटी 2021 परीक्षा के प्राथमिक स्तर पर 4 लाख 43 हजार 598 उम्मीदवार और उच्च प्राथमिक स्तर पर 2 लाख 16 हजार 994 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं.

23 जनवरी को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इसी माह में जारी हुआ है. ये रिजल्ट आठ अप्रैल को जारी हुआ था. इस परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को राज्य के 75 जनपदों में किया गया था. इस दौरान कोरोना से बचाव के सभी निर्देशों का पालन किया गया था. जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पूर्व में यूपीटीईटी- 2021 को पिछले साल 28 नवंबर को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था. परीक्षा के दिन, शिफ्ट 1 के दौरान, परीक्षा अधिकारियों ने इस परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की और तुरंत इसकी जांच के आदेश दिए. पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा और गहन जांच भी की. जिसके बाद परीक्षा इस साल 23 जनवरी को आयोजित हुई थी.

यह भी पढ़ें-

​​NEET MDS 2022 Admit Card: नीट एमडीएस 2022 के ​एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ​यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

​​CRIS Jobs 2022: असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर और असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget