एक्सप्लोरर

UPSESSB TGT PGT Notification: उत्तर प्रदेश में 15508 टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, पढ़ें डिटेल्स

UPSESSB TGT PGT Notification cancelled: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन कैंसल कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के द्वारा 15508 रिक्त पदों को भरा जाना था.

UPSESSB TGT PGT Notification cancelled 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड {UPSESSB} प्रयागराज ने प्रदेश में टीजीटी पीजीटी के कुल 15508 शिक्षकों की भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा यह फैसला विधिक राय लेने के बाद लिया गया है. विधिक राय के मुताबिक़ एक ही लिखित परीक्षा में दो प्रकार के मानदंडों को अपनाया जाना गलत है. टीजीटी जीव विज्ञान को इस नोटिफिकेशन से बाहर करने से भी विधिक अड़चन आ रही थी. इन्हीं कारणों के मद्दे नजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने इस नोटिफिकेशन को रद्द करने का फैसला लिया.

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने प्रदेश के सहायता प्राप्त स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 अक्टूबर 2020 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 12913 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 2595 पद सहित कुल 15508 पदों को को शामिल किया गया था. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2020 थी. इसमें पहली बार आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान भी किया गया था.

संजय सिंह के मामले में 28 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते महाधिवक्ता ने 13 नवंबर 2020 को अपनी विधिक राय दी थी कि एक ही संवर्ग की एक ही लिखित परीक्षा में तदर्थ शिक्षक एवं फ्रेश अभ्यर्थियों के लिए अंक देने के दो भिन्न-भिन्न मापदंड नहीं अपनाए जा सकते. इस लिहाज से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड  द्वारा 29 अक्टूबर 2020 को जारी नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत है.यदि इस नोटिफिकेशन के अनुसार चयन किया जाता तो यह माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवमानना होती. इस लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अक्षरसः पालन करने के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया जाना आवश्यक है. जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें नए नोटिफिकेशन में दोबारा आवेदन करने की जरुरत नहीं होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget