एक्सप्लोरर

IAS Success Story: ऑटो रिक्शा चालक के होनहार बेटे ने रच दिया इतिहास, पहले ही अटैम्ट में UPSC में बाजी मारी

UPSC Success Story: एक गरीब ऑटो चालक और खेत में काम करने वाली मां के बेटे अंसार शेख ने विपरीत परिस्थितियों में मेहनत कर UPSC परीक्षा पहली ही बार में क्रैक की.

पिता ऑटो रिक्शा चालक, मां खेत में काम करने वाली, बेटा आईएएस, है न अपने आप में खास और प्रेरणादायक कहानी. हम बात कर रहे हैं एक होनहार की, जिस पर न तो घर की परिस्थियों का विपरीत असर पड़ा और न ही आर्थिक मजबूरी सफलता में आड़े आई. जी हां उन्हीं अंसार शेख की जो देश के सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारी बने थे.

अंसार शेख शुरू से ही होनहार छात्र रहे. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले अंसार ने 21 साल की उम्र में पहले ही अटैम्ट में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. अंसार ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 361 हासिल की. उनके पिता यूनुस शेख अहमद ऑटो रिक्शा चालक हैं. उन्होंने अपने बचपन से ही बेहद मेहनत की.

घर के हालात ऐसे थे कि उनका ज्यादा पढ़ पाना मुश्किल लगने लगा. एक बार स्थिति ऐसी बनी कि उनके पिता ने मजबूरी में उनका नाम स्कूल से कटवाना चाह पर मां ने अपने होनहार बेटे की पढाई और घर की आर्थिक हालत में कुछ सपोर्ट करने का मन बनाया. वह खेतों में काम करने लगीं. उन्होंने बेटे की पढ़ाई में ब्रेक नहीं आने दिया. मां के सपोर्ट और अपनी लगन से अंसार ने वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

यह भी पढ़ें: तीन बार प्रीलिम्स में कटऑफ नहीं हुई क्रॉस, फिर चौथी बार में बन गए IFS टॉपर, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

21 साल की छोटी उम्र में अंसार बन गए आईएएस

अंसार ने शुरुआत में ठान लिया था कि उन्हें आईएएस बनना है. इसके लिए उन्होंने विपरीत हालात में खूब पढ़ाई की और UPSC की परीक्षा में बैठे. कड़ी मेहनत का नतीजा सामने आया और किस्मत ने साथ दिया और उन्होंने पहले ही अटैम्ट यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. महाराष्ट्र के जालना जिले के शेल गांव से ताल्लुक रखने वाले अंसार ऑल इंडिया रैंक 361 प्राप्त की.

परिवार में शिक्षा किसी की प्राथमिकता नहीं थी

अंसार एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बचपन से उन्होंने अपने परिवार की रोजी-रोटी कमाने के लिए बहुत मेहनत की है. वह ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे जहां शिक्षा कभी भी प्राथमिकता नहीं थी. परिवार का पेट भरना पहली प्राथमिकता थी. उन्होंने बचपन से ही अपने पिता को अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करते देखा. उनकी मां परिवार का सपोर्ट करने के लिए खेत में काम करती थीं. हालात कैसे भी रहे हों अंसार ने पढ़ाई नहीं छोड़ी और एक दिन देश की सबसे कठिन यूपीएससी की परीक्षा पास करके दिखाई.

यह भी पढ़ें: अगले पांच सालों में इन सेक्टरों में आएंगी 17 करोड़ नौकरियां, जानिए कौन सी होंगी वो नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget