एक्सप्लोरर

IAS Success Story: परिवार पर बोझ ना आने देने की जिद ने बना दिया IAS अफसर, बिना कोचिंग के पाई 17वीं रैंक

UPSC Success Story: गरीब परिवार की नमामि बसंल ने कोचिंग के बिना यूपीएससी में 17वीं रैंक हासिल कर साबित किया कि दृढ़ निश्चय से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है.

UPSC Success Story: अगर आपके अंदर मंजिल को पाने का हौसला है तो चाहें आपके सामने लाख परेशानियां आएं आप मुकाम तक पहुंचने में जरूर सफल होंगे. आज हम बात कर रहे हैं गरीबी को पास से देखने वाली उत्तराखंड की बेटी की. योग नगरी ऋषिकेश की रहने वाली नमामि बंसल के पिता बर्तन बेचने का कार्य करते थे. घर की स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि काफी वक्त तक परीक्षा की तैयारी का खर्चा उठाया जा सके. लेकिन उस बेटी ने भी ठान लिया था कि वह परिवार पर बोझ नहीं आने देगी. नमामि ने इस कदर मेहनत की कि उसने यूपीएससी एग्जाम क्रैक ही नहीं किया बल्कि परीक्षा में शानदार अंक भी हासिल किए.

नमामि बंसल के पिता की ऋषिकेश में बर्तन की दुकान है. दुकान से केवल उतनी ही कमाई हो पाती थी कि घर का गुजारा हो सके. नमामि शुरुआत से पढ़ाई में तेज थीं दसवीं क्लास की बात करें उन्हें 92 फीसदी अंक मिले थे. जबकि 12वीं क्लास की परीक्षा में भी उन्होंने 95 फीसदी अंक हासिल किए थे. स्कूली की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद नमामि ऋषिकेश से दिल्ली आ गईं और यहां लेडी श्रीराम कॉलेज में दाखिला लिया. उन्होंने इस कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की.

खुद से की तैयारी

ग्रेजुएशन की पढ़ाई होने के बाद उन्होंने जॉब की. नौकरी करते करते ही उन्हें ध्यान आया की उनका लक्ष्य कुछ बड़ा करने का है. बस फिर क्या था उनका यूपीएससी के लिए सफर शुरू हो गया. जिसके बाद उन्होंने परीक्षा में बैठने का ठाना हालांकि घर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया कि वह कोचिंग ज्वाइन नहीं करेंगी. इसलिए उन्होंने खुद से नोट्स तैयार करने शुरू कर दिए और परीक्षा की तैयारी में जुट गईं.

मिली 17वीं रैंक

नमामि आईएएस बनना चाहती थीं. उनके पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली, जिससे उनका मनोबल कमजोर हुआ. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. लेकिन दूसरे प्रयास में भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वे एक बार फिर असफल हो गईं. लगातार तीन साल तक असफलता का सिलसिला जारी रहा. लेकिन फिर एक समय बाद वो दिन आया जब यूपीएससी का रिजल्ट आया और नमामि बंसल ने एग्जाम में 17वीं रैंक लाकर परिवार का नाम रोशन कर दिया.

यह भी पढ़ें: इन सरकारी नौकरियों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, आज से खुल गया एप्लीकेशन लिंक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
NTA में कैसे तैयार होता है NEET का पेपर, कितने चरणों से गुजरता है?
NTA में कैसे तैयार होता है NEET का पेपर, कितने चरणों से गुजरता है?
क्या है JPSC-JSSC विवाद, क्यों फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा?
क्या है JPSC-JSSC विवाद, क्यों फूट पड़ा छात्रों का गुस्सा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget