एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहले उठ गया पिता का साया, फिर कोरोना ने किया परेशान...तमाम मुश्किलों को पार कर गरिमा ने किया UPSC टॉप

UPSC Success Story: बक्सार की गरिमा लोहिया ने यूपीएससी एग्जाम में दूसरी रैंक पाई थी. उनके पिता की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी. वह कहती हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है.

IAS Success Story: कम उम्र में ही हार्ट अटैक से पिता की मौत हो गई. कई परेशानियां रास्ते में कांटों की तरह बनकर आ गईं. कोरोना के वक्त जब पूरा देश मानों थम सा गया था तो खुद को पूरी तरह से पढ़ाई में झोंक दिया. आगे चलकर उसका फल भी मिला और बिहार की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप मार्क्स हासिल किए.
 
आज हम आपको कहानी उस अफसर की बताने जा रहे हैं. जो एक जॉइंट फैमिली में रहती हैं. उनके पिता की कपड़ों की दुकान थी. वर्ष 2015 में हार्ट अटैक की वजह से पिता की मौत हो गई. जिससे पूरा परिवार टूट गया. सामने चट्टान बनकर कई मुश्किलें आईं जिनका डटकर सामना किया. ये कहानी है बिहार के बक्सर की रहने वालीं गरिमा लोहिया की. 
 
यूपीएससी परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में माना जाता है. इस मुश्किल परीक्षा को पार करने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है. लेकिन जब किसी काम के प्रति जुनून होता है, तो मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गरिमा ने. उन्होंने यूपीएससी 2022 में दूसरा रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है.
 
हार्ट अटैक से पिता का निधन

जिंदगी ने गरिमा को एक बड़ा झटका दिया था. साल 2015 उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. घर में रहकर ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और कोचिंग नहीं ली. पहले प्रयास में वह प्रीलिम्स ही क्लियर नहीं कर पाईं. लेकिन हार नहीं मानी और दिन-रात एक करके पढ़ाई की और फिर परिवार का नाम रोशन किया.

खुद से की तैयारी

गरिमा की परवरिश बिहार के बक्सर में हुई. पढ़ाई-लिखाई में हमेशा अव्वल रहने वाली गरिमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से अकाउंट्स में डिग्री हासिल की. कोरोना काल में जब पूरा देश थम गया था, तब गरिमा ने खुद को पढ़ाई में झोंक दिया. ऑनलाइन संसाधनों की मदद से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की.

घंटों की पढ़ाई

गरिमा बताती हैं कि उन्होंने घर पर ही पढ़ाई की और रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक पढ़ाई की. इस दौरान उन्होंने पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान दिया. उनका कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. बस लगन और मेहनत की जरूरत होती है. गरिमा की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं. उनकी इस सफलता से साबित होता है कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के दौरान मां को खोया, पिता ने बढ़ाया हौसला और फिर बेटी ने किया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget